फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   bsf soldiers killed pakistani intruder trying to enter in india vaya indo pak border at pathankot

BSF ने ढेर किया घुसपैठिया, पाक रेंजर्स ने शव अपनाने से किया इंकार

Wed, 08 Feb 2017 09:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पठानकोट(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, पठानकोट(पंजाब) Updated Wed, 08 Feb 2017 09:23 AM IST
विज्ञापन
bsf soldiers killed pakistani intruder trying to enter in india vaya indo pak border at pathankot
पंजाब के पठानकोट में बीएसएफ ने मार गिराया घुसपैठिया
देश की सीमा पार करने की कोशिश कर रहे घुसपैठिये का बीएसएफ के जवानों ने मार गिराया, वहीं पाकिस्तानी रेंजर्स ने शव को अपनाने से इंकार कर दिया। पाकिस्तान के साथ हुई फ्लैग मीटिंग में पाकिस्तानी सेना ने इसे अपना नागरिक होने से ही इंकार कर दिया।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह करीब 8 बजे पठानकोट के ब्लाक बमियाल सेक्टर में पड़ती सिंबली फावर्ड पोस्ट के पास फेसिंग लाइन पर एक पाकिस्तानी को भारत की ओर आते हुए बीएसएफ जवानों ने देखा। जब उसे रुकने के लिए कहा गया तो वह नहीं रुका।
विज्ञापन


पाकिस्तानी जब एक मीटर तक अंतर आ गया तो बीएसएफ ने 6 से 7 फायर कर उसे वहीं मार गिराया गया।

तलाशी में नहीं मिली कोई भी सं​दिग्ध वस्तु

bsf soldiers killed pakistani intruder trying to enter in india vaya indo pak border at pathankot
border - फोटो : border
घुसपैठिये को मार गिराने के बाद पाकिस्तानी सेना के साथ करीब 12 बजे फ्लैग मीटिंग हुई। इसमें पाकिस्तानी सेना ने उसके अपना नागरिक होने से इंकार कर दिया। जांच करने के बाद बीएसएफ ने शव को जिला पुलिस के हवाले कर दिया।

एसएसपी पठानकोट नीलंबरी विजय जगदले ने बताया कि मारे गए पाकिस्तानी नागरिक को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में लाया गया है। उससे कोई संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई है। उसकी आयु 30 से 35 के बीच है और उसने पठानी सूट पहना हुआ था।

पोस्टमार्टम के बाद ही अन्य बातों का खुलासा हो पाएगा। पुलिस की ओर से फारेन एक्ट और इंडियन पासपोर्ट एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed