{"_id":"62b9e0dbc5bbab796f2cee50","slug":"bsf-shoots-down-pakistani-drone-recovers-two-packets-of-heroin-in-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"नापाक साजिश नाकाम: BSF ने मार गिराया पाकिस्तानी ड्रोन, हेरोइन के दो पैकेट भी मिले, इलाके में सर्च अभियान चलाया गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नापाक साजिश नाकाम: BSF ने मार गिराया पाकिस्तानी ड्रोन, हेरोइन के दो पैकेट भी मिले, इलाके में सर्च अभियान चलाया गया
Mon, 27 Jun 2022 10:28 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, फाजिल्का (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, फाजिल्का (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Mon, 27 Jun 2022 10:28 PM IST
सार
फाजिल्का के एसपी अजय राज सिंह और दो डीएसपी के नेतृत्व में यहां सर्च अभियान चलाया गया है। पुलिस ने फसलों, वृक्षों, ट्यूबवेल की बारीकी से जांच की। उन्होंने बताया कि अभी तक पुलिस को कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है लेकिन पुलिस अभियान जारी रखेगी।
विज्ञापन
बरामद ड्रोन के साथ बीएसएफ जवान व अधिकारी।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने भारतीय सीमा के ऊपर मंडरा रहे पाकिस्तानी ड्रोन पर फायरिंग कर जमीन पर गिरा दिया। ड्रोन के साथ हेरोइन के दो पैकेट थे। हेरोइन का वजन एक किलो 630 ग्राम आंका गया है। बीएसएफ ने ड्रोन की सूचना पंजाब पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों को दी। सोमवार सुबह पुलिस के 70 मुलाजिमों ने सरहद से सटे गांव झंगड़ भैणी के खेतों में सर्च अभियान चलाया।
विज्ञापन
यहां से पुलिस को कुछ और नहीं मिला। खुफिया सूत्रों के मुताबिक भारत-पाकिस्तान सीमा से सटे गांव झंगड़ भैणी के निकट बनी चौकी के पास रविवार रात आसमान में मंडराता हुआ बीएसएफ जवानों ने एक ड्रोन देखा। बीएसएफ ने फायरिंग कर पाक ड्रोन को जमीन पर गिरा दिया। ड्रोन के साथ हेरोइन के दो पैकेट थे, इन पैकेटों में एक किलो 630 ग्राम हेरोइन थी।
विज्ञापन
बीएसएफ ने ड्रोन की जानकारी पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों को दी। पुलिस के 70 मुलाजिमों ने गांव झंगड़ भैणी के आसपास सर्च अभियान चलाया, लेकिन यहां से कुछ भी बरामद नहीं हुआ है। उधर, फाजिल्का के डीएसपी सुबेग सिंह ने बताया कि उनको बीएसएफ ने सूचना दी थी कि भारत सीमा में रात के समय पाक ड्रोन घुस गया था। इसी सूचना पर उनके 70 मुलाजिमों ने पूरे इलाके में सर्च अभियान चलाया।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि बीएसएफ का कहना है कि ड्रोन के साथ हेरोइन के दो पैकेट थे। इस सूचना पर फाजिल्का के एसपी अजय राज सिंह और दो डीएसपी के नेतृत्व में यहां सर्च अभियान चलाया गया है। पुलिस ने फसलों, वृक्षों, ट्यूबवेल की बारीकी से जांच की। उन्होंने बताया कि अभी तक पुलिस को कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है लेकिन पुलिस अभियान जारी रखेगी।