फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   BSF shoots down Pakistani drone along the International Border in Punjab

बीएसएफ को बड़ी सफलता: पंजाब में जवानों ने मार गिराया पाकिस्तानी ड्रोन, इलाके में चलाया जा रहा तलाशी अभियान

Fri, 29 Apr 2022 04:14 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Fri, 29 Apr 2022 04:14 PM IST
सार

बीएसएफ, पुलिस व अन्य खुफिया एजेंसियां ने पूरे इलाके में सर्च अभियान चलाया और सुबह करीब 6:15 बजे जवानों ने चीन निर्मित एक ड्रोन बरामद किया।

विज्ञापन
BSF shoots down Pakistani drone along the International Border in Punjab
पाकिस्तानी ड्रोन - फोटो : एएनआई

विस्तार

सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों ने भारत-पाकिस्तान सीमा पर स्थित गांव धनोए कलां के पास गुरुवार-शुक्रवार की रात सवा एक बजे एक ड्रोन को मार गिराया। पाकिस्तान की तरफ से भारतीय क्षेत्र में प्रवेश करने पर बीएसएफ जवानों ने चीन निर्मित इस ड्रोन की आवाज सुनकर फायरिंग की। इसके तुरंत बाद पूरे इलाके को घेर लिया गया। पुलिस व अन्य खुफिया एजेंसियों के अधिकारियों और बीएसएफ ने पूरे इलाके में तलाशी अभियान चलाया। सुबह करीब 6:15 बजे जवानों ने चीन निर्मित एक ड्रोन बरामद किया। 

विज्ञापन


Koo App

Smuggling attempt with drone was foiled by BSF on Amritsar border. A drone was coming from Pak side crossed border at night, alert #Bordermen intercepted it & brought it down with firing. Later during search, DJI Matrice 300 Chinese drone was recovered. #BSF #FirstLineofDefence @PIB_India

View attached media content

- Border Security Force (@BSF_India) 29 Apr 2022

विज्ञापन


बीएसएफ प्रवक्ता के मुताबिक जवान भारत-पाकिस्तान सीमांत गांवों और अंतरराष्ट्रीय सीमा पर गश्त कर रहे थे। इस दौरान सीमांत गांव धनोए कलां इलाका में गश्त कर रहे बीएसएफ जवानों ने रात 1:15 बजे भारतीय क्षेत्र में किसी संदिग्ध चीज के आने की आवाज सुनी। जवानों ने फायरिंग कर उसे गिरा दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बीएसएफ अधिकारियों ने तुरंत पूरे इलाके को घेर लिया और इसकी सूचना स्थानीय पुलिस और विभिन्न खुफिया एजेंसियों से साझा की। बीएसएफ ने पुलिस व अन्य खुफिया एजेंसियों के साथ मिलकर पूरे इलाके में तलाशी अभियान शुरू किया। शुक्रवार सुबह करीब 6:15 बजे बीएसएफ जवानों ने गांव धनोए कलां के पास एक चीन निर्मित ड्रोन (मॉडल डीजेआई मेट्रिस 300) बरामद किया। वहीं संभावना जताई जा रही है कि यह ड्रोन हेरोइन या हथियार लेकर भारतीय क्षेत्र में आया होगा। बीएसएफ की ओर से लगातार सीमा पर तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।

तरनतारन में भी दिखा पाकिस्तानी ड्रोन
उधर, तरनतारन की बीओपी बाबा पीर (भिखीविंड) में शुक्रवार सुबह पाकिस्तान ड्रोन की गतिविधि देखी गई। इसके बाद सीमा सुरक्षा बल की 71 बटालियन ने चार राउंड फायरिंग की। फायरिंग के बाद ड्रोन पाकिस्तान क्षेत्र में वापस चला गया। इसके बाद सीमा सुरक्षा बल और पंजाब पुलिस ने संयुक्त रूप से क्षेत्र में तलाशी अभियान चलाया। वाकया सुबह पांच से नौ बजे का बताया जा रहा है। इस बात की पुष्टि सीमा सुरक्षा बल के एक प्रवक्ता ने की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed