फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   BSF nabs two suspects near international border in Punjab

Punjab News: अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास BSF ने दो संदिग्धों को पकड़ा, पाकिस्तानी नागिरकों के संपर्क में थे

Mon, 23 Jan 2023 11:47 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, गुरदासपुर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, गुरदासपुर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Mon, 23 Jan 2023 11:47 PM IST
सार

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार दोनों के तथ्यों की पड़ताल की जा रही है। जल्द इस संबंध में पुलिस की भी मदद ली जाएगी।

विज्ञापन
BSF nabs two suspects near international border in Punjab
भारत-पाकिस्तान सीमा। - फोटो : फाइल

विस्तार

सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) की 89 बटालियन ने डेरा बाबा नानक में बीओपी बोहर वडाला के पास दो भारतीय संदिग्धों को पकड़ने में सफलता हासिल की है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान राज कुमार निवासी डेरा बाबा नानक और कैप्टन सिंह उर्फ हरमन निवासी रुरेवाल थाना रमदास के रूप में हुई है। दोनों ड्राइवर हैं और इन्हें 89 बटालियन ने बीओपी चंदूवडाला पर भारत-पाकिस्तान के समीप स्थित धुस्सी पर टाटा एस के साथ पकड़ा है। 

विज्ञापन


दोनों को पूछताछ की गई कि वह सिलिंडर डिलीवर करने के लिए धुस्सी का इस्तेमाल क्यों कर रहे थे। इस दौरान प्राथमिक पूछताछ में यह सामने आया कि कैप्टन सिंह उर्फ हरमन के मोबाइल पर 18 पाकिस्तानी नंबर थे। साथ ही इंस्टाग्राम और फेसबुक आईडी भी विभिन्न अंकों की गई।
विज्ञापन


प्राथमिक जांच में यह भी सामने आया कि उक्त संदिग्ध विक्रम ने बताया कि उसका भाई 2016 से 2021 तक दुबई में था तथा उसके कई दोस्त पाकिस्तान के फैसलाबाद में थे। अब उक्त दोस्त के कई रिश्तेदार का भी पारिवारिक रिश्ता बन गया है। उसने बताया कि दुबई से आने के बाद उसका भाई दिसंबर 2022 में करतारपुर कॉरिडोर के रास्ते पाकिस्तान भी गया था। वह अफख्तर शाहजाद के साथ फेसबुक अकाउंट के जरिये चेट और वायस मैसेज के जरिए संपर्क में है। फिलहाल सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार दोनों के तथ्यों की पड़ताल की जा रही है। जल्द इस संबंध में पुलिस की भी मदद ली जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

फिरोजपुर: बीएसएफ को देख भागने वाले तस्करों की हुई पहचान
सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों को देख सरहद के पास से भागने वाले दो तस्करों की पहचान निशान सिंह व कुलबीर सिंह के तौर पर हुई है, ये दोनों पाकिस्तानी ड्रोन के माध्यम आई हेरोइन व असलहा की खेप उठाने गए थे। बीएसएफ ने इनका पीछा किया था जो कार छोड़ पैदल लक्ष्मण नहर के रास्ते से भागने में कामयाब हो गए थे। ये दोनों गांव सेठां वाला व दोना रहमत वाला में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गए।

ग्रामीणों ने दोनों की पहचान निशान सिंह व कुलबीर सिंह के तौर पर की है। थाना ममदोट पुलिस ने सोमवार को उक्त दोनों तस्करों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की तफ्तीश शुरू कर दी है।

इंस्पेक्टर लेख राज ने बताया कि बीएसएफ ने 21 व 22 जनवरी की रात को लक्खा सिंह वाला के सीमांत क्षेत्र में पाकिस्तानी ड्रोन भारतीय इलाके में मंडराता देखा था। ड्रोन पर बीएसएफ ने फायरिंग भी की थी। उसी दिन बीएसएफ ने एक कार देखी और उसका पीछा करना शुरू किया। आरोपी बीएसएफ को पीछा करते देख तेजी से कार भगाकर ले गए और गांव हजारा सिंह वाला के स्कूल के पास छोड़कर पैदल लक्ष्मण नहर के रास्ते से भागने में कामयाब हो गए। एसएचओ लेख राज ने कहा कि थाना ममदोट पुलिस ने निशान सिंह व कुलबीर सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। दोनों आरोपी फरार हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed