{"_id":"861b3d91c21f68c7d8771f5b735b6516","slug":"bsf-encounter-pakistani-smuggler-two-pak-sim-mobile-phone-bsf-firozpur-punjab-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरहद पर पाक तस्करों से मुठभेड़, असला छोड़ भागे तस्कर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरहद पर पाक तस्करों से मुठभेड़, असला छोड़ भागे तस्कर
ब्यूरो/अमर उजाला, फिरोजपुर।
Updated Wed, 02 Mar 2016 06:30 PM IST
विज्ञापन
सरहद पर हेरोइन की तस्करी करने आए पाकिस्तानी तस्करों और बीएसएफ के बीच मुठभेड़ हुई। पाकिस्तानी तस्कर गेहूं की फसल की आड़ में भागने में कामयाब हो गए।
विज्ञापन
तस्कर हेरोइन अपने साथ ले गए या फिर भारतीय तस्करों तक पहुंचा गए इसका कोई सुराग नहीं लगा। बीएसएफ ने घटनास्थल से एक मोबाइल फोन, दो पाक सिम कार्ड, एक पिस्तौल, एक मैगजीन, चार कारतूस व प्लास्टिक का एक पाइप बरामद किया है। यह घटना पंजाब के गुरदासपुर सेक्टर की बीओपी मेटला में बुधवार तड़के घटी।
विज्ञापन
बीएसएफ के प्रवक्ता आर.एस कटारिया (डीआईजी) ने बताया कि बीएसएफ की बटालियन 164 के जवान बीओपी मेटला के पास फेंसिंग के साथ-साथ गश्त कर रहे थे। इस दौरान जवानों को आवाज सुनवाई दी। पाकिस्तान की तरफ से तीन पाक तस्कर फेंसिंग के पास कुछ करते हुए दिखाई दिए। बीएसएफ जवानों ने चेतावनी दी।
विज्ञापन
इस पर पाक तस्करों ने जवानों पर फायरिंग कर दी। इसके बाद बीएसएफ जवानों ने भी तस्करों पर गोलियां दागना शुरू कर दिया। कुछ देर बाद माहौल शांत हो गया। बीएसएफ जवानों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया तो वहां से एक मोबाइल फोन, दो पाक सिम कार्ड, एक पिस्तौल, एक मैगजीन, चार कारतूस व प्लास्टिक का एक पाइप बरामद हुआ। बीएसएफ अधिकारियों का कहना है कि तस्कर गेंहू की फसल की आड़ में भागने में कामयाब हो गए।