फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   BSF DG Pankaj Kumar Singh and actor Nana Patekar flagged off the marathon in Amritsar

अटारी सीमा पर मैराथन का आयोजन: बीएसएफ के डीजी पंकज कुमार सिंह और अभिनेता नाना पाटेकर ने दिखाई हरी झंडी

Sun, 27 Mar 2022 01:24 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Sun, 27 Mar 2022 01:24 PM IST
सार

बीएसएफ के डीजी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि इन तीनों वर्गों में होने वाली मैराथन में वितेजा युवाओं को अटारी सीमा पर विशेष तौर पर सम्मानित किया।

विज्ञापन
BSF DG Pankaj Kumar Singh and actor Nana Patekar flagged off the marathon in Amritsar
अमृतसर में मैराथन का आयोजन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पंजाब में सुरक्षा व नशे को खत्म करने में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) का महत्वपूर्ण योगदान है। आजादी का अमृत महोत्सव पर तीन अलग-अलग वर्गों में मैराथन का यह आयोजन बीएसएफ ने इंडियन ऑयल कारपोरेशन लिमिटेड (आईओसीएल) के साथ मिलकर किया। बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटेकर ने 42 किलोमीटर की मैराथन और बीएसएफ के डायरेक्टर जनरल (डीजी) पंकज कुमार सिंह ने 21 किलोमीटर की मैराथन दौड़ और बीएसएफ पश्चिम कमांड के एडीजी वीपी रामा शास्त्री ने हरी झंडी देकर रवाना किया।

विज्ञापन


पंजाब के युवाओं को नशा मुक्ति और सेहतमंद जिंदगी के संदेश के साथ 42 किलोमीटर मैराथन दौड़ गोल्डन गेट से शुरू हुई। इस दौड़ को बॉलीवुड अभिनेता पद्मश्री नाना पाटेकर ने झंडी देकर जेसीपी अटारी के लिए रवाना किया। इससे पहले उन्होंने कहा कि युवाओं को रास्ता भर दिखाने की जरूरत है, ताकि वे सही रास्ते पर चल कर एक सफल नागरिक बन सकें।
विज्ञापन

 
बॉलीवुड अभिनेता ने बीएसएफ के इस प्रयास को सराहनीय बताते हुए कहा कि जब भी देश के सुरक्षा बल उन्हें बुलाते हैं तो वे अवश्य उनके पास पहुंचते हैं। नाना पाटेकर ने मैराथन दौड़ में शामिल होने वाले युवाओं का हौसला बढ़ाते हुए जिंदगी में सही दिशा की पहचान कर उन पर चलने के लिए प्रेरित किया। खासा स्थित इंडिया गेट से शुरू होने वाली 21 किलोमीटर वाली मैराथन दौड़ को बीएसएफ के डीजी पंकज कुमार सिंह ने हरी झंडी देकर अटारी सरहद के लिए रवाना किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


काउंके मोड़ से शुरू हुई पांच किलोमीटर की मैराथन को बीएसएफ के एडीजी वीपी रामा शास्त्री ने हरी देकर अटारी के लिए रवाना किया। मैराथन के  विजेताओं को सम्मानित करने के लिए अटारी सरहद पर खास आयोजन किया गया, जिसमें नाना पाटेकर ने विजेताओं को सम्मानित किया।  

नाना पाटेकर ने देखी जेसीपी अटारी पर रिट्रीट सेरेमनी 
नाना पाटेकर मैराथन दौड़ में शामिल होने के लिए शनिवार शाम ही पहुंच गए थे। उन्होंने जेसीपी अटारी पर बीएसएफ के डीजी पंकज कुमार सिंह समेत अन्य अधिकारियों के साथ बैठक की। शुक्रवार की शाम जेसीपी अटारी पर आयोजित हुई रिट्रीट सेरेमनी देखी और अपने देश के जवानों का हौसला बढ़ाया। इसके बाद उन्होंने सीमा का दौरा किया और भारत-पाक सीमा जीरो लाइन पर स्थित पिल्लर नंबर 102 का दौरा भी किया। 

मेजर जनरल संजय मैनी ने साइकिल रैली को दी हरी झंडी
चीफ ऑफ स्टाफ मेजर जनरल संजय मैनी ने साइकिल रैली को झंडी रवाना किया। खालसा कॉलेज में दो दिवसीय कार्यक्रम के दौरान रविवार को शुरू हुई साइकिल रैली आठ दिनों में पंजाब के अलग-अलग ऐतिहासिक स्थलों पर जाएगी। देश के शहीदों के साथ जुड़े इन स्थलों से शहीदों की मिट्टी इकट्ठा करेगी।

 
आजादी के अमृत महोत्सव पर आयोजित इस मेगा इवेंट के दौरान सेना के हथियारों की प्रदर्शनी लगाई गई और डॉग शो का भी आयोजन किया गया। मुख्य मेहमान के तौर पर कार्यक्रम में पहुंचे वज्र क्रॉप्स के चीफ ऑफ स्टाफ मेजर जनरल संजय मैनी ने देश के शहीदों को श्रद्धांजलि देकर आजादी के अमृत महोत्सव की शुरुआत की। इसके बाद सेना के एक हेलीकाप्टर ने आसमान से मुख्य मेहमान पर फूल बरसाए। सेना के बैंड की धुन से मेहमान मंत्रमुग्ध हो गए। सायं को जलियांवाला बाग में शहीदों को श्रद्धांजलि भेंट की गई और सेना के हेलीकाप्टर ने जलियांवाला बाग मेमोरियल पर पत्तियां बरसाईं। साथ ही शहीदी ज्योति पर मोमबत्तियां जलाकर शहीदों को याद किया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed