{"_id":"5f2c11708ebc3eabe82cd980","slug":"bsf-constable-arrested-by-punjab-police-for-facilitating-pakistani-smugglers-has-been-dismissed-from-the-service","type":"story","status":"publish","title_hn":"तस्करों की मदद करने वाला बीएसएफ जवान बर्खास्त, दो तस्करों से पूछताछ पर खुला था राज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तस्करों की मदद करने वाला बीएसएफ जवान बर्खास्त, दो तस्करों से पूछताछ पर खुला था राज
Thu, 06 Aug 2020 07:53 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, तरनतारन (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, तरनतारन (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Thu, 06 Aug 2020 07:53 PM IST
विज्ञापन
BSF
- फोटो : ANI
अंतरराष्ट्रीय नशा तस्करों का साथ देने वाले बीएसएफ (सीमा सुरक्षा बल) के जवान को बीएसएफ ने बर्खास्त कर दिया है। 10 दिन पहले ही पाक समर्थित तस्करी गिरोह का पर्दाफाश करते हुए उसे पुलिस ने दो नशा तस्करों से पूछताछ के आधार पर गिरफ्तार किया था। आरोपी की पहचान राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले में रावला मंडी के निवासी राजेंद्र प्रसाद के तौर पर हुई है।
विज्ञापन
वह बीएसएफ में तरनतारन जिले में सिपाही के पद पर सेवारत था। इस कार्रवाई में सिपाही से पहले गिरफ्तार किए गए दोनों तस्करों से पुलिस ने चीन निर्मित पिस्टल, पांच कारतूस और साढ़े 24 लाख रुपये की ड्रगमनी भी बरामद की थी।
विज्ञापन
जालंधर ग्रामीण पुलिस ने 26 जुलाई को कार में दिल्ली से आ रहे सुरमेल सिंह और गुरजंट सिंह नामक दो तस्करों को गिरफ्तार किया था। तलाशी में कार से 25 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पूछताछ के बाद पुलिस ने सुरमेल के पास से चीन निर्मित .30 बोर पिस्तौल, पांच कारतूस और 35 ग्राम हेरोइन बरामद की थी।
विज्ञापन
दोनों आरोपियों ने खुलासा किया कि वो तरनतारन के गांव नारली के रहने वाले सतनाम सिंह उर्फ सत्ता के साथ काम करते थे जो सरहद पार से हेरोइन और हथियारों की तस्करी के लिए पाक तस्करों से जुड़ा हुआ था। साथ ही बताया कि जिले के गांव छीना में एक सरहदी चौकी में तैनात बीएसएफ का सिपाही राजेंद्र प्रसाद भी तस्करी रैकेट का हिस्सा था।