फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   BSF caught Pakistani infiltrator in Punjab

Punjab News: भारतीय सीमा में घुस रहा था पाकिस्तानी, पंजाब में BSF ने पकड़ा, पूछताछ में जुटीं एजेंसियां

Wed, 26 Jul 2023 06:00 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Wed, 26 Jul 2023 06:00 PM IST
सार

तलाशी लेने पर पाकिस्तानी नागरिक के पास कुछ नहीं मिला है। हालांकि बीएसएफ अधिकारियों ने गहन पूछताछ की। इसके बाद उसे फाजिल्का पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस का कहना है कि घुसपैठिये ने सिर्फ नाम के अलावा कुछ नहीं बताया है।

विज्ञापन
BSF caught Pakistani infiltrator in Punjab
फाजिल्का पुलिस की गिरफ्त में पाक नागरिक। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सीमा हैदर और अंजू की कहानी के बीच घुसपैठ का एक नया मामला सामने आया है। पंजाब में सीमा सुरक्षा बल (BSF) ने भारतीय सीमा में घुसपैठ कर रहे एक पाकिस्तानी नागरिक को गिरफ्तार किया है। बीएसएफ व अन्य सुरक्षा एजेंसियों ने गहन पूछताछ के बाद पुलिस के हवाले कर दिया है। पाक नागरिक ने फाजिल्का स्थित बीएसएफ की रूप नगर चौकी के नजदीक से घुसपैठ की है।

विज्ञापन


खुफिया सूत्रों के मुताबिक सीमा सुरक्षा बल ने फाजिल्का स्थित बीएसएफ की चौकी रूप नगर के पास से घुसपैठ करते पाकिस्तानी नागरिक मुकरम शरीफ निवासी गांव फरवां वाला बहावल नगर (पाकिस्तान) को काबू किया है। तलाशी लेने पर इसके पास से कुछ भी बरामद नहीं हुआ है। बीएसएफ अधिकारियों ने गहन पूछताछ के बाद उसे फाजिल्का पुलिस के हवाले कर दिया है। पुलिस का कहना है कि उक्त आरोपी ने सिर्फ नाम के अलावा कुछ नहीं बताया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed