{"_id":"58c015f74f1c1b187bdc53c9","slug":"bsf-caught-6-kg-heroine-from-indo-pak-border-punjab-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाक तस्करों ने खेत में दबाकर रखी थी 23 करोड़ की हेरोइन, BSF ने पकड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पाक तस्करों ने खेत में दबाकर रखी थी 23 करोड़ की हेरोइन, BSF ने पकड़ी
ब्यूरो/अमर उजाला, फिरोजपुर(पंजाब)
Updated Thu, 09 Mar 2017 09:33 AM IST
विज्ञापन
फिरोजपुर में बीएसएफ के अधिकारी सरहद से बरामद हेरोइन दिखाते हुए
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीएसएफ ने फेंसिंग पार खेत में दबी हेरोइन के नौ पैकेट बरामद किए हैं, जिनका वजन चार किलो छह सौ ग्राम था। उक्त हेरोइन पाकिस्तानी तस्करों ने खेत में दबाकर रखी थी। यह घटना बीएसएफ अबोहर सेक्टर की बीओपी गजनीवाला के पास बुधवार को घटी।
बीएसएफ के सीनियर प्रवक्ता व डीआईजी आरएस कटारिया ने बताया कि बीएसएफ की बटालियन-118 के जवान फेंसिंग के पास गश्त कर रहे थे कि उन्होंने देखा कि खेत में ताजा मिट्टी खुदी हुए हैं। शक होने पर उन्होंने उस जगह को खोदना शुरू किया तो उसमें से हेरोइन के नौ पैकेट बरामद हुए। इनका वजन चार किलो छह सौ ग्राम था, इसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत तेईस करोड़ रुपये आंकी गई है। उक्त हेरोइन पाकिस्तान से आई है और पाक तस्कर इसे खेत में दबा कर गए थे ताकि इसे भारतीय सीमा में पहुंचाया जा सके।
उधर, खुफिया सूत्रों के मुताबिक उक्त हेरोइन किसी किसान के जरिए फेंसिंग पार से इस तरफ लाई जानी थी। बीएसएफ के अधिकारी उक्त किसान से भी पूछताछ करने में जुटे हैं जिसके खेत में दबी हुई मिली है।