फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   BSF and STF recovered pakistani drone and heroin

Punjab News: फिरोजपुर में BSF व STF को कामयाबी, 3.2 किलो हेरोइन और पाकिस्तान ड्रोन पकड़ा

Thu, 24 Aug 2023 10:07 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर/अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर/अमृतसर (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 24 Aug 2023 10:07 AM IST
सार

फिरोजपुर में बीओपी एचके टावर के पास ग्रेनेडियर्स, बीएसएफ की 136 बटालियन और एसटीएफ ने पाकिस्तान से आए ड्रोन और चार पैकेट हेरोइन बरामद किया, जिसका वजन साढ़े तीन किलो बताया जा रहा है।

विज्ञापन
BSF and STF recovered pakistani drone and heroin
फिरोजपुर में पाकिस्तान से आया ड्रोन और हेरोइन बरामद - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

पंजाब में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर एसटीएफ, बीएसएफ और सेना को बड़ी सफलता मिली है। संयुक्त ऑपरेशन के दौरान आसमान में मंडरा रहा पाकिस्तानी ड्रोन को हेरोइन की खेप समेत सुरक्षा बलों ने मार गिराया है। ड्रोन संग संतरी रंग का बैग था। इसमें हेरोइन की खेप थी। बैग खोलकर देखा तो तीन किलो 200 ग्राम हेरोइन मिली। 

विज्ञापन


हेरोइन किसने मंगवाई है, इस संबंध में जांच की जा रही है। यह घटना हुसैनीवाला सीमा से सटे सीमांत गांव हजारा सिंह वाला की है। उधर, एसटीएफ के डीएसपी राजबीर सिंह ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि पाकिस्तानी ड्रोन हेरोइन की खेप सीमांत गांव हजारा सिंह वाला में फेंकेगा। 
विज्ञापन


एसटीएफ ने बीएसएफ व सेना की मदद ली और संयुक्त ऑपरेशन चलाकर ड्रोन को हेरोइन संग जमीन पर गिराया। ड्रोन संग एक संतरी रंग का बैग था, इसमें तीन किलो 200 ग्राम हेरोइन थी। राजबीर ने कहा कि सेना ने पाकिस्तानी ड्रोन अपने पास रख लिया है और हेरोइन उनके हवाले कर दी है। ड्रोन को लैब में भेजकर जांच की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

तरनतारन में BSF और पुलिस ने चलाया सर्च अभियान

उधर, तरनतारन में सीमा सुरक्षा बल (BSF) और पुलिस के जवानों ने संयुक्त सर्च अभियान चलाया। गुरुवार सुबह पंजाब पुलिस और बीएसएफ ने तरनतारन जिले के गांव राजोके में सर्च अभियान के दौरान 360 ग्राम हेरोइन पकड़ी। पीले रंग की सेलो टेप में लिपटी प्लास्टिक की बोतल एक हुक से बंधी थी। शक है कि इसे ड्रोन से गिराया गया है।



बीएसएफ प्रवक्ता ने बताया कि बीएसएफ की एक टुकड़ी गुरुवार की सुबह करीब 9:15 बजे पंजाब पुलिस की टीम के साथ तरनतारन के गांव राजोके में सर्च अभियान में जुटी। इसी दौरान गांव के बाहर एक खेत में प्लास्टिक की बोतल मिली। इस पर पीले रंग का टेप लगा था। एक हुक भी बंधी थी। इसका मतलब है कि इस बोतल को ड्रोन के जरिए गिराया गया है। बोतल से 360 ग्राम हेरोइन बरामद हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed