फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   B.Sc student from Noida committed suicide by hanging herself

Chandigarh News: नोएडा की रहने वाली बीएससी की छात्रा ने फंदा लगा की आत्महत्या

Wed, 17 Jan 2024 03:41 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jan 2024 03:41 AM IST
विज्ञापन
B.Sc student from Noida committed suicide by hanging herself
चंडीगढ़। चंडीगढ़ इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट की बीएससी तृतीय वर्ष की एक छात्रा ने मंगलवार को सेक्टर-42 स्थित हॉस्टल के कमरे में कथित तौर पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक छात्रा की पहचान उत्तर प्रदेश स्थित नोएडा के सेक्टर-51 की रहने वाले विधि सूद (21) के रूप में हुई है। सेक्टर-36 पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जीएमसीएच-32 के शवगृह में रखवा दिया है। पुलिस ने घटना की जानकारी मृतका छात्रा के परिजनों को देते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है। सूत्रों के मुताबिक मृतका छात्रा ने एक सुसाइड नोट छोड़ा है। पुलिस ने छात्रा का मोबाइल फोन और सुसाइड नोट कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक कॉलेज से सूचना मिली थी कि एक छात्रा ने कॉलेज के हॉस्टल में आत्महत्या कर ली है। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची सेक्टर-36 थाना पुलिस अंदर से बंद दरवाजे को तोड़कर कमरे में दाखिल हुई। जहां पुलिस ने पाया कि छात्रा अपने हॉस्टल के कमरे में बनी खिड़की की ग्रिल से फंदा लगाकर लटकी हुई है। पुलिस ने उसे तुरंत फंदे से नीचे उतारते हुए जीएमसीएच, सेक्टर-32 पहुंचाया, यहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया। सेक्टर-36 थाना प्रभारी ओमप्रकाश का कहना है कि सुसाइड नोट की फिलहाल जांच की जा रही है। अभी इस केस में किसी के खिलाफ कोई एफआईआर दर्ज नहीं की गई है।
विज्ञापन



सीएफएसएल टीम ने मौके का किया मुआयना..
सूचना मिलने पर मौके पर सीएफएसएल टीम ने पहुंचकर घटना स्थल का निरीक्षण कर सबूत लेकर जांच के लिए नमूने भी एकत्र किए। पुलिस ने प्राथमिक जांच में छात्र की मौत में किसी भी तरह की साजिश से इन्कार किया है। हालांकि, पुलिस का कहना है कि मौत का सही कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही पता चलेगा। पीड़िता के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गई है। बुधवार को शव का पोस्टमॉर्टम कराया जाएगा। सेक्टर-36 पुलिस ने सीआरपीसी की धारा 174 के तहत मामला दर्ज किया है और आत्महत्या के पीछे के कारण का पता लगाने के लिए कॉलेज के शिक्षकों के साथ मृतक छात्रा के दोस्तों से पूछताछ करते हुए बयान दर्ज करने में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed