{"_id":"59021df74f1c1b806f8b4576","slug":"bs-sandhu-new-dgp-of-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा में ढाई साल में तीसरे डीजीपी, बीएस संधू बने नए डीजीपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा में ढाई साल में तीसरे डीजीपी, बीएस संधू बने नए डीजीपी
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Fri, 28 Apr 2017 09:38 AM IST
विज्ञापन
बीएस संधू बने नए डीजीपी
हरियाणा को खट्टर सरकार के ढाई साल के कार्यकाल में तीसरे डीजीपी मिल गए हैं। वीरवार को सरकार ने छह आईपीएस और एक एचपीएस अधिकारी के तबादला एवं नियुक्ति आदेश जारी करते हुए डीजीपी डॉ. केपी सिंह को पद से हटा दिया है। हरियाणा पुलिस आवास निगम पंचकूला के प्रबंध निदेशक एवं चेयरमंन बीएस संधू हरियाणा के नए पुलिस महानिदेशक होंगे।
पुलिस महानिदेशक डॉ. केपी सिंह को पुलिस महानिदेशक कारागार नियुक्त किया गया है। केपी सिंह को बदलने की अटकलें लंबे समय से चल रही थीं। उन्हें किस कारण से हटाया गया है, यह अभी साफ नहीं हो पाया है, लेकिन स्पीकर कंवर पाल गुर्जर और उनके परिवार पर नौकरी के लिए पैसे लेने के आरोप लगने के पीछे उनका नाम उछला था।
सरकार इससे पहले अपने कार्यकाल में सत्ता में आने के बाद जनवरी 2015 में तत्कालीन डीजीपी एसएन वशिष्ठ और जाट आरक्षण आंदोलन में हिंसा के बाद प्रकाश सिंह कमेटी की रिपोर्ट पर तत्कालीन डीजीपी और अब मुख्य सूचना आयुक्त यशपाल सिंघल को हटा चुकी है। ताजा फेरबदल में आईजी सीआईडी अनिल कुमार राव अपनी कुर्सी बचाने में कामयाब रहे हैं।