{"_id":"8989d2a1994bb092d7ec14efbaf70597","slug":"brutal-accident-in-jalandhar-one-killed-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में साले की मौत, जीजा घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में साले की मौत, जीजा घायल
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर(पंजाब)
Updated Sat, 29 Aug 2015 05:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पठानकोट नेशनल हाइवे पर धामी रिसोर्ट के बाहर शुक्रवार देर रात 1.30 बजे एक अनियंत्रित कार डिवाइडर पर चढ़ गई और ग्रिल को तोड़ते हुए निकल गई।
विज्ञापन
हादसे में कार सवार एक युवक की मौत हो गई जबकि उसके जीजा घायल हो गए। हादसा तेज रफ्तार के कारण हुआ। स्पीड का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि हादसे के बाद कार का इंजन ही गाड़ी से निकल कर पीछे गिर गया। मृतक की पहचान गांव बुलंदपुर के रहने वाले जतिंदर के रूप में हुई है। वह पेशे से कारों का इलेक्ट्रीशियन था।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार शुक्रवार को जतिंदर सिंह की बहन बलविंदर कौर अपने पति राजेश के साथ भाई को राखी बांधने के लिए घर आई थी। मामले की जांच कर रहे सब इंस्पेक्टर अश्वनी नंदा ने बताया कि रात को जतिंदर सिंह और उसके जीजा राजेश घूमने-फिरने और शराब पीने निकल गए।
विज्ञापन
रात करीब 1.30 बजे दोनों घर लौट रहे थे तो धामी रिसोर्ट के पास उनकी हाई स्पीड स्विफ्ट कार अचानक अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर पर चढ़कर लोहे की ग्रिल को तोड़ती हुई निकल गई।
हादसे में जतिंदर सिंह की मौके पर ही मौत हो गई जबकि राजेश बुरी तरह से घायल हो गया। उसे दोआबा अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। नंदा ने बताया कि गाड़ी की स्पीड काफी तेज होने के कारण ही हादसा हुआ है।