फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Brother of Vicky Middukheda filed petition in Punjab haryana High Court demanding protection 

Punjab: विक्की मिड्डूखेड़ा के भाई ने जान को बताया खतरा, हाईकोर्ट ने मोहाली एसएसपी को दिए सुरक्षा देने के आदेश

Tue, 31 May 2022 04:47 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Tue, 31 May 2022 04:47 PM IST
सार

पिछले साल 7 अगस्त को मोहाली में सरेआम विक्की मिड्डूखेड़ा की हत्या कर दी गई थी। विक्की अकाली दल से जुड़ा था। उसका बड़ा भाई इस हत्या का अकेला चश्मदीद गवाह है।  

विज्ञापन
Brother of Vicky Middukheda filed petition in Punjab haryana High Court demanding protection 
अजय पाल सिंह मिड्डूखेड़ा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गत वर्ष मोहाली में सरेआम हुई विक्की मिड्डूखेड़ा की हत्या के चश्मदीद गवाह व विक्की के बड़े भाई अजय पाल सिंह ने जान का खतरा बताते हुए सुरक्षा के लिए पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट से गुहार लगाई है। याचिका पर हाईकोर्ट ने पंजाब सरकार को 18 अगस्त के लिए नोटिस जारी कर जवाब तलब कर लिया है। साथ ही मोहाली के एसएसपी को याची की सुरक्षा का जायजा लेने और आवश्यक हो तो सुरक्षा उपलब्ध करवाने का आदेश दिया है।

विज्ञापन


अजय पाल सिंह ने सीनियर एडवोकेट बिपिन घई के माध्यम से याचिका दाखिल करते हुए बताया कि विक्की की हत्या के मामले में कई गवाहों पर हमले हो चुके हैं और याची को भी लगातार धमकियां मिल रही हैं। उसके हत्यारों ने जिस तरह से याची के भाई की हत्या की थी, उससे साफ है कि उन्हें कानून का भय नहीं है। 
विज्ञापन


याची ने बताया कि जिस गैंग ने उसके भाई की हत्या की थी वह हरियाणा, पंजाब व राजस्थान में सक्रिय है। विक्की के केस को कमजोर करने के लिए वह लगातार गवाहों को धमका रहे हैं। ऐसे में याची को भी जान का खतरा है। याची ने बताया कि सुरक्षा को लेकर उसने पुलिस को दो बार मांगपत्र दिया लेकिन कोई लाभ नहीं हुआ। अब उसे हाईकोर्ट की शरण लेनी पड़ी है। याची पक्ष की दलीलों को सुनने के बाद हाईकोर्ट ने याचिका पर पंजाब सरकार को नोटिस जारी कर जवाब दाखिल करने का आदेश दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed