{"_id":"5fb7f1f58ebc3e9bb604ef48","slug":"brother-and-sister-died-due-to-drinking-pesticide-in-faridkot","type":"story","status":"publish","title_hn":"खांसी की दवा की शीशी में रखा था कीटनाशक, धोखे से पीने से मौसेरे भाई-बहन की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खांसी की दवा की शीशी में रखा था कीटनाशक, धोखे से पीने से मौसेरे भाई-बहन की मौत
Fri, 20 Nov 2020 10:18 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Fri, 20 Nov 2020 10:18 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब में फरीदकोट के गांव दबड़ीखाना में गलती से कीटनाशक पीने से मौसेरे भाई-बहन की मौत हो गई। मृतकों की पहचान दविंदर सिंह (21) व उसकी मौसेरी बहन संदीप कौर (17) के रूप में हुई। थाना जैतो पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया है। पुलिस के अनुसार मुक्तसर के गांव गोनियाना निवासी संदीप कौर पिछले दिनों गांव दबड़ीखाना में अपनी मौसी मनप्रीत कौर के घर आई थी।
विज्ञापन
गुरुवार को संदीप कौर व उसकी मौसी के बेटे दविंदर सिंह ने खांसी की दवा वाली शीशी में रखी कीटनाशक पी ली। हालत बिगड़ने पर दोनों को गोनियाना (बठिंडा) के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। वहां संदीप कौर की गुरुवार रात मौत हो गई। दविंदर सिंह ने शुक्रवार को दम तोड़ दिया। थाना जैतो के एसएचओ विक्रमजीत सिंह ने बताया कि पुलिस ने दविंदर की माता मनप्रीत कौर व संदीप कौर की माता प्रवीण कौर के बयान दर्ज करने के बाद पोस्टमार्टम कराकर दोनों के शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन