फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Night of April 1 were recorded coldest in 13 years at Chandigarh

मौसम के हाल : 13 साल में सबसे ठंडी रही एक अप्रैल की रात, अब फिर बढ़ेगा पारा 

Sat, 03 Apr 2021 02:10 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो आशीष वर्मा, अमर उजाला, चंडीगढ़
आशीष वर्मा, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Sat, 03 Apr 2021 02:10 AM IST
सार

  • अप्रैल माह में कभी दर्ज नहीं किया इतना कम तापमान
  • एक और पश्चिमी विक्षोभ हो रहा सक्रिय, फिर बढ़ेगी गर्मी 
  • छह अप्रैल को हो सकती है हल्की बारिश

विज्ञापन
Night of April 1 were recorded coldest in 13 years at Chandigarh
चंडीगढ़ में बदल रहा मौसम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चंडीगढ़ के मौसम में कभी गर्मी तो कभी ठंडक महसूस की जा रही है। चार दिन पहले दिन का तापमान 36 डिग्री के पार चला गया था, लेकिन फिर से तापमान में गिरावट दर्ज की गई। दिन व रात के तापमान सामान्य से नीचे चले गए हैं। अधिकतम तापमान 31.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री कम रहा, जबकि न्यूनतम तापमान 12.3 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ, जो सामान्य से चार डिग्री कम रहा। 

विज्ञापन


मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक गुरुवार की रात अप्रैल के 13 साल में सबसे ठंडी रिकार्ड की गई है। इससे पहले कभी अप्रैल के महीने में इतना कम तापमान नहीं दर्ज किया गया है। आमतौर पर 20 मार्च के बाद पारा चढ़ने लगता है।
विज्ञापन



इस साल भी ऐसा हुआ, लेकिन होली के ठीक पहले एक पश्चिमी विक्षोभ आया, जिसकी वजह से पहाड़ी इलाकों में बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बर्फबारी हुई। उसके बाद हवाओं का रुख उत्तर-पश्चिमी हो गया, जो अपने साथ ठंडक लाईं। इसकी वजह से तापमान में गिरावट आई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

एक और पश्चिमी विक्षोभ हो रहा है सक्रिय

अब फिर से एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है, जो चार अप्रैल को जम्मू कश्मीर के पास दस्तक देगा। इससे पहाड़ों से आ रही ठंडी हवाओं पर रोक लगेगी और फिर से गर्मी बढ़ेगी। मौसम विभाग के मुताबिक अगले तीन दिन अधिकतम तापमान 32 से 36 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 13 से 17 डिग्री के बीच दर्ज किया जा सकता है।

छह अप्रैल को बारिश के आसार
पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के बाद एक बार फिर से तापमान में बढ़ोतरी होगी। चार व पांच अप्रैल को अधिकतम तापमान में तीन से चार डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ के आने से पहाड़ों से आने वाली हवाएं रुकेंगी। साथ ही एक चक्रवाती हवाओं का सिस्टम बनेगा, जो गर्म हवाएं लाएगा।

इससे तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है। पांच अप्रैल को बादल छाएंगे और छह अप्रैल को चंडीगढ़ सहित आसपास के इलाकों में बारिश हो सकती है। पहाड़ों में भी अच्छी खासी बारिश व ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के आसार बताए जा रहे हैं। इसके असर से छह अप्रैल के बाद तीन से चार दिन ठंडक महसूस की जाएगी।

अप्रैल का न्यूनतम तापमान

साल       तापमान
2021      12.3
2020      13.6
2019      15.8
2018      16.8
2017      13.7
2016      16.0
2015      14.7
2014      13.8
2013      14.9
2012      14.8
2011      13.1
2010      18.8
2009      14.2
2008      13.0

होली पर पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी और बारिश हुई है, इसकी वजह से तापमान में गिरावट आई है। अगले तीन दिन तापमान बढ़ेगा। उसके बाद फिर से गिरावट आएगी। छह अप्रैल को बारिश के आसार हैं। -सुरेंद्र पाल, निदेशक चंडीगढ़ मौसम विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed