फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Broken patience due to non-opening of PU .. ABVP protests, knocking gate of VC office if officials do not come

पीयू न खुलने पर टूटा सब्र का बांध.. एबीवीपी ने किया प्रदर्शन, अधिकारी नहीं आए तो वीसी कार्यालय का गेट खड़खड़ाया

Mon, 18 Jan 2021 09:17 PM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 18 Jan 2021 09:17 PM IST
विज्ञापन
Broken patience due to non-opening of PU .. ABVP protests, knocking gate of VC office if officials do not come
पीयू में अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन करते एबीवीपी कार्यकर्ता। - फोटो : CHANDIGARH
चंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी न खुलने सहित अन्य मांगें न मानने से छात्रों का सब्र का बांध टूट गया। सोमवार को एबीवीपी ने पीयू वीसी कार्यालय के बाहर प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी की। इस दौरान उन्होंने वीसी कार्यालय का सुरक्षा घेरा तोड़कर अंदर जाने का प्रयास किया, लेकिन सुरक्षा कर्मियों ने नहीं जाने दिया। गुस्से से लाल पदाधिकारियों ने वीसी कार्यालय का गेट भी खूब खड़खड़ाया। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर काम नहीं किया तो उग्र प्रदर्शन होगा। आखिर में डीएसडब्ल्यू प्रो. एसके तोमर ने आकर विद्यार्थियों को आश्वासन दिया। उसके बाद मामला शांत हुआ।
विज्ञापन

एबीवीपी अध्यक्ष पारस रतन व सचिव ऋषिका राज के नेतृत्व में कार्यकर्ता वीसी कार्यालय के बाहर एकत्रित हुए। इस दौरान पदाधिकारियों ने कहा कि हर जगह शिक्षण संस्थान खुल गए हैं। चारों ओर पढ़ाई शुरू हो गई, लेकिन पीयू में अधिकारी चैन की नींद सो रहे हैं। लगता ही नहीं उन्हें छात्रों के भविष्य को लेकर कोई चिंता है। छात्रावास व पुस्तकालय विद्यार्थियों के लिए नहीं खोले गए हैं। विद्यार्थी परेशान हैं। वह पुस्तकालय में आकर पढ़ाई करना चाहते हैं, लेकिन यहां पुस्तकालय उन्हें बंद मिलती है। विद्यार्थियों का हक है कि वह पुस्तकालय में पढ़ाई करें। पढ़ाने की पुराने तरीकों पर बात अब तक नहीं हो पाई है। पीयू प्रशासन इस ओर ध्यान दे। इसके अलावा परीक्षा में शामिल होने के लिए 75 फीसदी हाजिरी की अनिवार्यता की गई है जो गलत है, क्योंकि तमाम विद्यार्थी ऑनलाइन शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं तो कुछ नेट के कारण कक्षा नहीं ले पा रहे हैं। उनकी हाजिरी कम पड़ रही है। ऐसे में उन्हें परीक्षा में शामिल किया जाए और 75 फीसदी हाजिरी की अनिवार्यता खत्म की जाए। साथ ही विद्यार्थियों की अन्य मांगें भी सुनी जाएं।
विज्ञापन

डीएसडब्ल्यू बोले- जल्द होगा समस्याओं का निराकरण
काफी देर तक विद्यार्थी यहां नारेबाजी करते रहे। अधिकारी नहीं पहुंचे तो पदाधिकारियों ने वीसी कार्यालय में घुसने का प्रयास किया। उन्होंने मुख्य गेट खटखटाया। इस दौरान सुरक्षा कर्मियों ने उन्हें आकर रोका और अधिकारियों को सूचना दी। उसके बाद डीएसडब्ल्यू प्रो. एसके तोमर पहुंचे। पदाधिकारियों ने उन्हें ज्ञापन देते हुए कहा कि मांगों को पूरा किया जाए। इस पर डीएसडब्ल्यू ने कहा कि जल्द ही समस्याओं का निराकरण होगा। आश्वासन दिया कि हाजिरी कम होने के चलते किसी भी विद्यार्थी को परीक्षा में शामिल होने से नहीं रोका जाएगा। उसके बाद पदाधिकारियों ने धरना-प्रदर्शन खत्म किया। यह भी कह दिया कि मांगें हर हाल में पूरी होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed