फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Broken board Welcoming tourists in Chandigarh

टूटे बोर्ड से स्वागत : सड़क किनारे रेहड़ी, सूखी झाड़ियां लगा रही हैं चंडीगढ़ की सुंदरता पर धब्बा

Sun, 04 Apr 2021 03:14 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Sun, 04 Apr 2021 03:14 PM IST
सार

  • अपनी खूबसूरती के लिए मशहूर शहर का प्रवेश द्वार ही उपेक्षित
  • रेहड़ियां, सूखी झाड़ियां, टूटे दिशासूचक सुंदरता पर लगा रहे धब्बा

विज्ञापन
Broken board Welcoming tourists in Chandigarh
चंडीगढ़ में टूटे साइनबोर्ड कर रहे लोगों का स्वागत। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

टूटा हुआ स्वागत बोर्ड, शहर के प्रतीक ओपन हैंड (खुला हाथ) का उतरा रंग, सड़क किनारे रेहड़ियों की भरमार, बदहाल दिशासूचक बोर्ड, यह नजारा अपनी खूबसूरती के लिए मशहूर शहर के प्रवेश द्वार का है। शानदार छवि आंखों में बसाकर यहां पहुंचने वाले अतिथियों का स्वागत यदि ऐसी बदहाली से होगा तो सोचिए वे कैसा अनुभव यहां से लेकर जाएंगे। 

विज्ञापन


हरियाली विशेषता, खड़ी हैं सूखी झाड़ियां
हरियाली इस शहर की विशेषता है लेकिन प्रवेश द्वार पर न तो हरियाली है और न पर्यटकों को आकर्षित करने का कोई विशेष प्रयास। हां, सूखी झाड़ियां जरूर आपको दिख जाएंगी। डिवाइडर पर लगाए गए पौधे भी सूख रहे हैं। 
विज्ञापन


सौंदर्यीकरण पर ध्यान नहीं
नगर निगम सदन की बैठक में राजस्व बढ़ाने के लिए वाहनों पर ग्रीन टैक्स (हरित कर) लगाने का एजेंडा लाया जा चुका है। इस टैक्स से शहर के प्रवेश द्वारों को सुंदर बनाने और शहर की हरियाली पर खर्च करने की योजना भी बनाई गई लेकिन यह चर्चा सदन तक ही रह गई। इस पर कोई ध्यान ही नहीं दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रशासन से चर्चा करके प्रवेश द्वारों की बढ़ाएंगे सुंदरता
यह सही बात है कि शहर के प्रवेश द्वारों का सौंदर्यीकरण होना चाहिए। यह अच्छा मुद्दा है। इस पर प्रशासन से बात करेंगे। नगर निगम का भी जो सहयोग होगा किया जाएगा। जल्द प्रवेश द्वार के सौंदर्यीकरण की योजना बनाएंगे। - रविकांत शर्मा, महापौर, चंडीगढ़।

शहर की मुंह दिखाई तो अच्छी हो 

दूसरे शहरों और राज्यों से आने वाले मेहमान खूबसूरत कल्पनाओं के साथ चंडीगढ़ आते हैं, प्रवेश द्वार पर वेलकम के टूटे अक्षर और हरियाली के लिए मशहूर शहर में झाड़ियां लोगों का स्वागत करती हैं। चंडीगढ़ प्रशासन और नगर निगम से अनुरोध है कि शहर की मुंह दिखाई ही कम से कम ढंग की कर दी जाए।  डॉ. अनीश गर्ग, मुख्य प्रवक्ता, क्राफ्ड।

घर की खूबसूरती उसके दरवाजे से होती है
हैरानी होती है जब स्मार्ट सिटी कहे जाने वाले शहर चंडीगढ़ के प्रवेश द्वार ही उपेक्षा के शिकार हैं। अंदर की स्थितियों को समझना और भी आसान है। घर कितना भी खूबसूरत हो लेकिन बाहर का द्वार अगर बदसूरत है तो अंदर की सारी खूबसूरती बेकार है।  -उमेश घई, महासचिव, क्राफ्ड।

रेहड़ियां देखकर रिश्तेदारों ने टोक दिया 
कुछ दिन पहले मेरे रिश्तेदार पहली बार चंडीगढ़ आए। जीरकपुर से चंडीगढ़ आते समय प्रवेश द्वार पर सड़क के दोनों और गंदगी, अवैध रेहड़ियों को देख बहुत निराश हुए। उनसे ज्यादा निराशा मुझे हुई कि मैंने उन्हें चंडीगढ़ आने का न्योता दिया।  - केएल सचदेवा, जनरल सेक्रेटरी, डुप्लेक्स हाउसिंग सोसायटी मनीमाजरा।

प्रवेश द्वारों का होगा सौंदर्यीकरण
शहर के प्रवेश द्वारों के सौंदर्यीकरण के लिए हमने योजना बनाई है। इस पर काम चल रहा है। योजना के तहत विभिन्न प्रवेश द्वारों को सुंदर बनाया जाएगा। जल्द ही इसको लेकर काम भी शुरू होगा। - सीबी ओझा, चीफ इंजीनियर, यूटी प्रशासन। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed