{"_id":"65ef398ca1d51949b40e89f1","slug":"brijendra-singh-targeted-bjp-a-day-after-leaving-the-party-2024-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: पार्टी छोड़ने के बाद बरसे बृजेंद्र सिंह, कहा- भाजपा में खूब गुटबाजी, पर्दा उठेगा तो कई सामने आएंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana: पार्टी छोड़ने के बाद बरसे बृजेंद्र सिंह, कहा- भाजपा में खूब गुटबाजी, पर्दा उठेगा तो कई सामने आएंगे
Mon, 11 Mar 2024 10:40 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Mon, 11 Mar 2024 10:40 PM IST
सार
पार्टी छोड़ने के एक दिन बाद बृजेंद्र सिंह ने भाजपा पर खूब निशाना साधा। उन्होंने पार्टी के अंदर गुटबाजी और जजपा के साथ गठबंधन पर खुलकर अपनी बात रखी। इसके अलावा अपने टिकट कटने के सवाल पर भी प्रतिक्रिया दी। इतना ही नहीं कांग्रेस से टिकट मिलने पर लोकसभा चुनाव लड़ने की इच्छा भी व्यक्त की।
विज्ञापन
बृजेंद्र सिंह।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पार्टी छोड़ने के एक दिन बाद हिसार से सांसद बृजेंद्र सिंह ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा। उनका कहना है कि भाजपा में अनुशासन नजर आता है लेकिन गुटबाजी खूब है और अभी वहां पर पर्दा पड़ा है, जिस दिन पर्दा उठेगा तो कई गुट सामने आएंगे।
विज्ञापन
मीडिया से बातचीत में बृजेंद्र सिंह ने कहा कि अभी वह कांग्रेस में नए हैं और उन्हें गुटबाजी से कोई मतलब नहीं है। पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा, कुमारी सैलजा और रणदीप सुरजेवाला के साथ उनके पारिवारिक रिश्ते हैं और कई पीढ़ियों से हैं। वह सभी के साथ मिलकर और सभी को साथ लेकर चलेंगे। अगर पार्टी टिकट देगी तो वह लोकसभा का चुनाव लड़ने को तैयार हैं।
विज्ञापन
भाजपा में टिकट कटने की आशंका के सवाल पर उन्होंने कहा कि टिकट तो कोई मुद्दा ही नहीं है। वह कई माह से कांग्रेस के संपर्क में थे, क्योंकि किसान आंदोलन, महिला पहलवानों और अग्निवीर बड़े मुद्दे थे और वह इसको लेकर सहमत नहीं थे लेकिन भाजपा ने इन मुद्दों को लेकर कोई राय नहीं ली गई।
विज्ञापन
भाजपा छोड़ने को लेकर जजपा की जीत समझने के सवाल पर बृजेंद्र सिंह ने कहा कि वह पहले ही कह चुके थे कि जजपा के साथ भाजपा का गठबंधन रहेगा तो वह भाजपा छोड़ देंगे, क्योंकि ग्राउंड पर जजपा की मुखालफत है। किसी भी भाजपा कार्यकर्ता और नेता से बात की जाए तो वह भी गठबंधन के खिलाफ है। डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला द्वारा शेर के माध्यम से तंज कसने पर उन्होंने कहा कि उन्हें पहले अपने गिरेबान में झांककर देखना चाहिए। जिसके खिलाफ चुनाव लड़े, सत्ता के लिए बाद में उनकी ही गोद में बैठ गए।