फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Bride was waiting but The Groom did not reach With Baraat In Gurdaspur

छह साल चला अफेयर फिर तय हुई शादी, सजी-धजी इंतजार करती रही दुल्हन, दूल्हे ने रच दी ये कहानी

Sun, 29 Sep 2019 06:27 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरदासपुर (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरदासपुर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Sun, 29 Sep 2019 06:27 PM IST
विज्ञापन
Bride was waiting but The Groom did not reach With Baraat In Gurdaspur
प्रतीकात्मक तस्वीर

छह साल लव अफेयर चलने के बाद दोनों परिवारों की सहमति से शादी तय की गई। शादी समारोह 29 सितंबर को गीता भवन मंदिर में रखा गया। दूल्हा मंडप पर बैठी अपनी दुल्हन को लेने नहीं पहुंचा। दूल्हे की प्रतीक्षा करते करते जब लड़की परिवार थक गया तो उन्होंने लड़के परिवार से फोन पर संपर्क किया। उनका फोन स्विच ऑफ आने लगा। 

विज्ञापन


इसके बाद पीड़ित परिवार लड़की को साथ लेकर थाना सिटी में पहुंचा और दूल्हे परिवार के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस को दी गई शिकायत में शहर के एक मोहल्ले मे रहने वाले दुल्हन के पिता ने बताया कि उसकी बेटी की शादी संगलपुरा रोड़ निवासी रमण कुमार पुत्र प्रभात चांद के साथ 29 सितंबर को रखी गई थी।
विज्ञापन


इससे पहले 28 सितंबर को शगुन की रस्म अदा की गई। 29 सितंबर को गीता भवन मंदिर में शादी समारोह का कार्यक्रम रखा गया था। दूल्हा बारात लेकर नहीं पहुंचा। दूल्हा परिवार का फोन भी स्विच ऑफ आ रहा है। इस संबंधी थाना सिटी की पुलिस को शिकायत दर्ज करवा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना सिटी के एसएचओ कुलवंत सिंह का कहना है कि लड़की परिवार ने दूल्हे व उसके परिवार के खिलाफ शिकायत दी है। शिकायत के आधार उन्होंने दूल्हे के घर में जाकर जब छापामारी की। दूल्हे के घर पर ताला लगा हुआ है। दूल्हा परिवार सहित गायब है। मामले की छानबीन करने के बाद दूल्हे परिवार को हिरासत में लेकर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed