{"_id":"65ddc3c55ceb52816508d8f2","slug":"bride-died-during-wedding-in-firozpur-of-punjab-2024-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"डोली से पहले अर्थी उठी: जयमाला के स्टेज पर दुल्हन ने तोड़ा दम, दूल्हा हुआ बेहोश, खुशियां चीख-पुकार में बदलीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डोली से पहले अर्थी उठी: जयमाला के स्टेज पर दुल्हन ने तोड़ा दम, दूल्हा हुआ बेहोश, खुशियां चीख-पुकार में बदलीं
Tue, 27 Feb 2024 04:52 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Tue, 27 Feb 2024 04:52 PM IST
सार
पंजाब के फिरोजपुर में डोली उठने से पहले एक दुल्हन की अर्थी उठ गई। जयमाला के स्टेज पर ही दुल्हन ने दम तोड़ा दिया। दुल्हन की मौत देख दूल्हा भी बेहोश हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
दुल्हन की फाइल फोटो।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जयमाला की रस्म के दौरान दुल्हन की मौत से शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। मामला पंजाब के फिरोजपुर जिले के गांव स्वाहवाला का है। बताया जा रहा है कि दुल्हन की अचानक तबीयत बिगड़ी गई और कुछ देर बाद ही मौत हो गई। दुल्हन की मौत के बाद दूल्हा बेहोश हो गया। दूल्हे को अस्पताल में दाखिल करवाया गया। दुल्हन की मौत के बाद हंसी-खुशी का माहौल मातम में बदल गया। चीख-पुकार मचने लगी। घटना सोमवार रात की है।
विज्ञापन
गांव स्वाहवाला निवासी जय चंद की बेटी नीलम रानी की शादी थी। गुरुहरसहाए की रूकना बस्ती से बरात लड़की के घर आ चुकी थी। शादी की कई रस्में पूरी हो चुकी थीं। फेरों के बाद दुल्हन को अचानक घबराहट होने लगी तो डॉक्टर को बुलाया गया। डॉक्टर ने चेकअप किया। कुछ देर में दुल्हन की तबीयत ठीक हो गई।
विज्ञापन
तबीयत ठीक होने पर जयमाला के लिए दुल्हन को स्टेज पर लाया गया। जयमाला होने के बाद स्टेज पर दुल्हन सोफे पर बैठ गई और अचानक बेसुध हो गई। देखते ही देखते दुल्हन ने स्टेज पर ही दम तोड़ दिया। दुल्हन की मौत की खबर सुनते ही दूल्हा बेहोश होकर स्टेज पर ही गिर गया। वहां मौजूद रिश्तेदारों ने दूल्हे को स्थानीय अस्पताल में दाखिल करवाया। रिश्तेदारों ने बताया कि शादी की सभी रस्में पूरी हो चुकी थीं। दुल्हन खुशी से दूल्हे के साथ फोटो भी खिंचवा रही थी। अचानक दुल्हन की तबीयत खराब हो गई और उसकी मौत के बाद शादी वाले घर में मातम छा गया।
विज्ञापन