फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Brave Sisters Molestion Case, no Sitting on Girls Seat in Roadways Buses

बस में लड़कियों की सीट पर बैठे तो खैर नहीं

Thu, 04 Dec 2014 01:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, खरखौदा
ब्यूरो/अमर उजाला, खरखौदा Updated Thu, 04 Dec 2014 01:22 PM IST
विज्ञापन
 Brave Sisters Molestion Case, no Sitting on Girls Seat in Roadways Buses

अगर अब आप बस में लड़कियों की सीट पर बैठे तो आपकी खैर नहीं। कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा। बसों में लड़कियों के साथ छेड़छाड़ होती है, लेकिन उसका जवाब नहीं मिलने पर मनचलों के हौसले बढ़ जाते हैं।

विज्ञापन


थाना खुर्द की आरती और पूजा ने आत्मसम्मान बचाने के लिए लड़कों की पिटाई की। इसके लिए वह बधाई की पात्र हैं। अन्य लड़कियों को भी इससे प्रेरणा लेनी चाहिए। यह बात महिला एवं बाल विकास मंत्री कविता जैन ने कही।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि बसों में महिलाओं के लिए सीटें आरक्षित की गई हैं, लेकिन महिलाओं को वे सीटें नहीं मिल पाती। इसके लिए एक विशेष दस्ता बनाया जाएगा जो औचक बसों का निरीक्षण करेगा और महिला सीटों पर बैठने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कैबिनेट मंत्री पहुंची बहनों से मिलने

 Brave Sisters Molestion Case, no Sitting on Girls Seat in Roadways Buses

बुधवार को कैबिनेट मंत्री कविता जैन आरती और पूजा के थाना खुर्द स्थित आवास पर पहुंचीं और दोनों लड़कियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि जो मनघड़ंत बातें आ रही हैं वे झूठी हैं। जो वीडियो देखा गया है वह सही है।

अगर जरूरत पड़ी तो इसकी जांच कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि सरकार दोनों लड़कियों के साथ है। कोई नाइंसाफी नहीं होने दी जाएगी।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने इन बहादुर लड़कियों को 26 जनवरी को सम्मानित करने की घोषणा की है। इस मौके पर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष राजीव जैन और लड़की के पिता राजेश कुमार उपस्थित थे।

हम गलत नहीं हैं, न गलत काम किया

 Brave Sisters Molestion Case, no Sitting on Girls Seat in Roadways Buses

कविता जैन के समक्ष आरती ने कहा कि हम गलत नहीं हैं और न ही हमने कोई गलत काम किया है। अगर अपने मान सम्मान को बचाना गलत है तो हम गलत हैं। उन्होंने कहा कि हमारे माता-पिता ने हमें अच्छे संस्कार दिए हैं। आज तक उन्होंने कभी भी कोई गलत कदम नहीं उठाया है।

हमें नहीं चाहिए इनाम का पैसा
आरती की बहन पूजा ने कहा कि हमारे ऊपर आरोप लगाए जा रहे हैं कि उनके पिता के सिर पर कर्ज है और ये लड़कियां पैसे के लिए ऐसा कर रही हैं। उन्होंने कहा कि हमें किसी प्रकार का कोई इनाम नहीं चाहिए। हमने जो किया वो सिर्फ अपने मान-सम्मान को बचाने के लिए किया।

क्या कहता है पिता
दोनों लड़कियों के पिता राजेश का कहना है कि उनकी लड़कियों ने कोई भी गलत कदम नहीं उठाया है। वे जितना भी अपनी बेटियों पर गर्व करें कम है। जिन लोगों ने उनकी लड़कियों के खिलाफ शपथ पत्र दिए हैं वे उनके खिलाफ भी कार्रवाई करने से पीछे नहीं हटेंगे।

क्या कहा परिचालक ने

 Brave Sisters Molestion Case, no Sitting on Girls Seat in Roadways Buses

बस के परिचालक लाभ सिंह ने बताया कि वह बस में टिकट काटते हुए जब पूजा और आरती के पास पहुंचा तो दोनों ने कहा कि ये लड़के उनसे बदतमीजी कर रहे हैं। इस पर उन्होंने लड़कों से आराम से खड़े रहने को कहा और लड़कों का मुंह दूसरी तरफ करा दिया।

इसके बाद पूजा से कहा कि अगर फिर से कुछ कहें तो उसे बताएं। इसके बाद वे बस के पिछले हिस्से में टिकट काटने चला गया। इसके बाद उन्हें बेल्ट चलती नजर आई। यह देखकर चालक ने बस एक तरफ खड़ी कर दी।

जब वह बस की पिछली खिड़की से उतरा तो लड़के और लड़कियां नीचे उतरी हुई थीं। लड़के वहां से फरार हो गए। इसके बाद लड़कियां बस में बैठ गईं और कंसाला चौकी पहुंचने से पहले ही पुलिस पहुंच गई। उन्होंने हमसे कहा कि तुम बस लेकर चले जाओ आगे कार्रवाई हम कर लेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed