फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Brave Man, bus driver saved life of 15 childrens, died due to heart attack at ludhiana

बहादुरी को शत शत नमन, 15 घरों के 'चिराग' बुझने से बचाए और दे गया अपनी जान

Thu, 19 Dec 2019 12:29 PM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब) Published by: खुशबू गोयल Updated Thu, 19 Dec 2019 12:29 PM IST
विज्ञापन
Brave Man, bus driver saved life of 15 childrens, died due to heart attack at ludhiana
प्रतीकात्मक तस्वीर
ड्राइवर की बहादुरी को शत शत नमन, सूझबूझ से वैन को सड़क किनारे लगा दिया। उसकी अपनी जान चली गई, लेकिन कई घरों के 'चिराग' बचा गया। घटना पंजाब के लुधियाना की है। स्कूली बच्चों को लेकर जा रहे वैन चालक की ड्राइविंग करते हुए अचानक दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई, लेकिन मरते-मरते भी वह वह वैन में बैठे 15 बच्चों की जिंदगी बचा गया।
विज्ञापन


लोग उसकी बहादुरी और समझ के लिए तारीफों के पुल बांध रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ उनकी आंखें नम भी हैं। हर किसी के हाथ दुआ में उठकर बस भगवान से इतनी प्रार्थना कर रहे थे कि वह ड्राइवर की आत्मा को शांति दे। उसने हिम्मत दिखाते हुए बच्चों की जिंदगी बचा ली, वरना बड़ा हादसा होता।
विज्ञापन

ब्रेक लगाने से पहले हो गया बेहोश, फिर भी...

मिली जानकारी के अनुसार, दुगरी निवासी जसपाल सिंह काफी समय से रयान इंटरनेशनल स्कूल की वैन चला रहा था। हर रोज की तरह सुबह वह स्कूली छात्रों को लेने के लिए निकला।

लगभग 15 छात्रों को वह वैन में बैठा चुका था। वैन स्कूल के लिए निकल चुकी थी, लेकिन जैसे ही वह मोहन दाई अस्पताल के पास पहुंचा, अचानक उसके सीने में तेज दर्द उठा, लेकिन सूझबूझ दिखते हुए उसने एकदम गाड़ी की गति धीमी करके उसे सड़क किनारे लगा दिया।

इससे पहले की ब्रेक लगाता, वह बेहोश हो गया। लेकिन वैन सड़क के किनारे मिट्टी के ढेर में फंसकर रुक गई। यह सब देखकर वैन में सवार बच्चों ने शोर मचा दिया। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। उन्होंने वैन चालक को निजी अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed