फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Brar Super Kings in the final, will face KGF in the title match

Chandigarh News: बराड़ सुपर किंग्स फाइनल में, केजीएफ से होगा खिताबी मुकाबला

Fri, 17 Apr 2026 12:29 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 17 Apr 2026 12:29 AM IST
विज्ञापन
Brar Super Kings in the final, will face KGF in the title match
चंडीगढ़। यूटीसीए के स्टार बल्लेबाज मनन वोहरा ने शानदार कप्तानी करते हुए मात्र 30 गेंदों में 66 रन की विस्फोटक पारी खेली, जिसकी बदौलत बराड़ सुपर किंग्स ने ऋषि ब्रदर्स टी20 टूर्नामेंट के फाइनल में जगह बना ली। अब खिताबी मुकाबले में उनका सामना मजबूत केजीएफ टीम से इंदरजीत क्रिकेट अकादमी डेराबस्सी में होगा। पहले सेमीफाइनल में बराड़ सुपर किंग्स ने बी11 क्रिकेट क्लब को 40 रन से हराया। पहले बल्लेबाजी करते हुए विजेता टीम ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 283 रन का स्कोर खड़ा किया। वोहरा के अलावा लवप्रीत बराड़ ने 30 गेंदों में 64 रन बनाए, जबकि साहिल ने सिर्फ 11 गेंदों में 44 रन की तेज शुरुआत दी। सनी सिंह ने नाबाद 43 रन का योगदान दिया।
विज्ञापन

लक्ष्य का पीछा करते हुए बी 11 क्रिकेट क्लब ने भी जोरदार संघर्ष किया। विजन पंचाल ने शानदार 101 रन बनाए और जी सिंह ने नाबाद 81 रन जोड़े, लेकिन टीम 7 विकेट पर 243 रन ही बना सकी।
विज्ञापन



दूसरे सेमीफाइनल में केजीएफ ने डिस्कवरी स्पोर्ट्स को 119 रन से करारी शिकस्त दी। पहले बल्लेबाजी करते हुए केजीएफ ने 8 विकेट पर 310 रन का विशाल स्कोर बनाया। हरियाणा रणजी टीम के स्टार अंकित कुमार ने 36 गेंदों में 117 रन की धमाकेदार पारी खेली, जबकि सूरज पंचाल ने 25 गेंदों में 70 रन बनाए। 311 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए डिस्कवरी स्पोर्ट्स की टीम निपुण शारदा के 103 रन के बावजूद 14.2 ओवर में 191 रन पर सिमट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed