फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Brainstorm on draft manifesto of Congress for assembly Election

कैसा होगा कांग्रेस का घोषणापत्र? मंथन आज से

Mon, 11 Aug 2014 05:04 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 11 Aug 2014 05:04 PM IST
विज्ञापन
Brainstorm on draft manifesto of Congress for assembly Election

चुनावी महाभारत के लिए तैयार हो रही कांग्रेस सोमवार को अपने चुनावी घोषणा पत्र के मसौदे को अंतिम रूप देने की कवायद करेगी। घोषणा पत्र को लेकर आए सुझावों को लेकर मुख्यमंत्री भूपेंद्र् सिंह हुड्डा के साथ घोषणा पत्र कमेटी के अध्यक्ष डॉ राम प्रकाश मंथन करेंगे।

विज्ञापन


कमेटी के पास अब तक ब्लॉक और जिलास्तर से सुझावों की लंबी फेहरिस्त आ चुकी है। घोषणा पत्र कमेटी की बैठक जन्माष्टमी के अवकाश के बाद होगी। बाद में घोषणा पत्र के मसौदे को लेकर कांग्रेस हाईकमान के साथ चर्चा होगी।
विज्ञापन


कांग्रेस चुनाव घोषणा पत्र कमेटी के अध्यक्ष डॉ राम प्रकाश ने अमर उजाला से कहा कि मुख्यमंत्री के साथ बैठक में तय किया जाएगा कि जो सुझाव आए हैं, उन पर अमल कर पाना संभव है कि नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसी के बाद घोषणा पत्र के मसौदे को कमेटी अंतिम रूप देगी। उन्होंने बताया कि सबसे ज्यादा सुझाव, किसान, खेती, सिंचाई, शिक्षा, बिजली से लेकर कृषि ऋण को लेकर आए हैं।

ये हो सकता है इस बार कांग्रेस घोषणा पत्र में

Brainstorm on draft manifesto of Congress for assembly Election

कांग्रेस ने जिला और ब्लॉक स्तर तक की कमेटियों से सुझाव मांगे थे। बहरहाल माना जा रहा है कि इस घोषणा पत्र के साथ अपने एक दशक के शासन की उपलब्धियां भी जनता के सामने रखेगी।

मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा पहले ही कह चुकेहैं कि वे वर्ष 2009 के घोषणा पत्र के चुनावी वादे पूरे करने के अलावा उससे आगे का काम भी कर चुके हैं। पिछली बार की तरफ कांग्रेस इस बार भी खेती और सिंचाई को लेकर विशेष वादे कर सकती है। हालांकि सतलुज यमुना लिंक को लेकर किया वादा पूरा नहीं हो पाया है।

माना जा रहा है कि कांग्रेस इस वादे को दोबारा घोषणा पत्र मे शामिल कर सकती है। राष्ट्रमंडल खेलों समेत विभिन्न राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में प्रदेश के खिलाड़ियों के बेहतर प्रदर्शन को देखते हुए कांग्रेस खेलों को बढ़ावा देने के लिए नए वादे कर सकती है।

प्रदेश में लिंग अनुपात को सुधारने के लिए भी नए वादे शामिल हो सकते हैं। भूमि अधिग्रहण के मामले में भी किसानों को उचित मुआवजा दिलाने के लिए कांग्रेस लुभावना वादा रख सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed