{"_id":"6a00d1a542e964abe30fa214","slug":"bp-arora-again-became-the-head-of-hindu-parv-mahasabha-chandigarh-news-c-16-pkl1049-1016642-2026-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: हिंदू पर्व महासभा के फिर प्रधान बने बीपी अरोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: हिंदू पर्व महासभा के फिर प्रधान बने बीपी अरोड़ा
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर-21 के प्राचीन शिव मंदिर में रविवार को हिंदू पर्व महासभा चंडीगढ़ की आम बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता महासभा के अध्यक्ष बीपी अरोड़ा ने की। इसमें शहर के विभिन्न मंदिरों के पदाधिकारी, सदस्य और बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। चर्चा के बाद सदस्यों ने सुझाव दिया कि वर्तमान टीम को ही पुनः जिम्मेदारी दी जाए। इस पर सर्वसम्मति से पुरानी कार्यकारिणी को फिर से निर्विरोध चुन लिया गया। नई कार्यकारिणी में बीपी अरोड़ा अध्यक्ष, कमलेश चंद्र सूरी महासचिव, रमेश मल्होत्रा मुख्य संरक्षक और लक्ष्मी नारायण सिंगला वित्त सचिव बने।
महासचिव कमलेश चंद्र सूरी ने पिछले दो वर्षों की कार्य रिपोर्ट प्रस्तुत की। वित्तीय सचिव लक्ष्मी नारायण सिंगला ने आय-व्यय का विवरण प्रस्तुत किया, जिसे सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति से पारित कर दिया। इसके बाद अध्यक्ष बीपी अरोड़ा ने वर्तमान कार्यकारिणी को भंग करने की घोषणा की, ताकि नई कार्यकारिणी का गठन किया जा सके।