फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Boys chased the girls for one km by car

मनचलों ने युवतियों को छेड़ा.. तो उन्होंने किया यह

Thu, 18 Feb 2021 02:55 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 18 Feb 2021 02:55 AM IST
विज्ञापन
Boys chased the girls for one km by car
चंडीगढ़। पंचकूला से चंडीगढ़ आ रही एक्टिवा सवार दो युवतियाें का कार सवार मनचलों ने करीब एक किलोमीटर तक पीछा किया। रास्ते में मनचले अभद्र टिप्पणी भी करने लगे। पहले तो युवतियों ने नजरअंदाज किया लेकिन जब बात हद से बढ़ गई तो पुलिस को सूचना दे दी। सेक्टर-26 थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों सहेलियों के बयान दर्ज कर मनचलों की तलाश शुरू कर दी। पुलिस का कहना है कि मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन

मामला बुधवार शाम करीब साढ़े पांच बजे का है। मुंबई में पढ़ने वाली पंचकूला सेक्टर-5 निवासी दोनों सहेलियां एक्टिवा पर सवार होकर किसी काम से चंडीगढ़ आ रही थीं। जब दोनों सेक्टर-26 स्थित एक निजी स्कूल पास पहुंचीं तो एक कार उनके पीछे लग गई। कार में कुछ युवक सवार थे। मनचले युवक उनका पीछा करते हुए उन्हें लगातार परेशान करने लगे। युवतियों ने इसका विरोध किया लेकिन कार सवार युवक उन कर फब्तियां कसते रहे। गोल्फ क्लब के पास तक मनचलों ने उनका पीछा किया। इससे परेशान होकर युवतियों ने मामले की सूचना पुलिस को दे दी। सूचना पर पुलिस हरकत में आ गई और मौके पर पहुंची। तब तक मनचले भाग चुके थे। पुलिस ने युवतियों का बयान दर्ज करने के बाद युवकों की तलाश शुरू की लेकिन कार सवार आरोपियों का सुराग नहीं लग सका। पुलिस बयान में युवतियों ने बताया कि वह दोनों मुंबई में पढ़ती हैं। कोरोना के दौरान दोनों पंचकूला स्थित अपने घर आ गई थीं। पुलिस का कहना है कि मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, मामला दर्ज
उधर, सेक्टर-36 थाना के अंतर्गत दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस को दी शिकायत में 23 वर्षीय युवती ने बताया कि वह सेक्टर-8 में काम करती थी। इस दौरान उसकी एक युवक से दोस्ती से हो गई। इसके बाद दोनों ने मिलना-जुलना शुरू कर दिया। इस दौरान धनास निवासी अभय ने शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। अब वह छह महीने से गर्भवती है लेकिन अब वह शादी करने से इंकार कर रहा है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed