फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   boycott of boy family due to marriage with same caste girl of same village

एक ही गांव और जाति में शादी करने पर परिवार का बहिष्कार

Thu, 02 Jun 2016 12:04 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, करनाल(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, करनाल(हरियाणा) Updated Thu, 02 Jun 2016 12:04 PM IST
विज्ञापन
boycott of boy family due to marriage with same caste girl of same village
शादी में नहीं आए गांववाले - फोटो : Getty
एक ही गांव और जाति में शादी करने पर समाज की पंचायत ने प्रेमी के परिवार का बहिष्कार कर दिया। इतना ही नहीं, परिवार पर जानलेवा हमला करने का भी आरोप है। फिलहाल पुलिस ने प्रेमी जोड़े को सुरक्षा मुहैया करा दी है और पीड़ित परिवार को भी सुरक्षा दी गई है। उधर, निसिंग थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर 16 लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है।
विज्ञापन


पिछले दिनों गांव के ही एक समाज के युवक-युवती ने प्रेम विवाह कर लिया। इस पर गांव में समाज के लोगों की बैठक हुई और युवक के परिवार का बहिष्कार कर दिया। हालांकि, बाद में परिवार द्वारा गांव नहीं छोड़ने पर गांव के ही कुछ लोगों ने उसके घर पर हमला कर दिया और मारपीट की। पुलिस को दी शिकायत में कर्म सिंह ने बताया कि 19 मई को आरोपियों ने मिलकर गांव प्यौंत में घर में घुसकर उस पर और उसके परिवार को गांव से निकालने और जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन


पीड़ित का कहना है कि उसके बेटे ने यदि कोई गलत हरकत की है तो इसमें उनका क्या कसूर है? निसिंग थाना पुलिस ने पीड़ित कर्म सिंह वासी गांव प्यौंत की शिकायत पर आरोपी गुलशन, बलवान, बबली, बंता, गुरदेव, बोना, संजू, ओमप्रकाश, ईषम सिंह, बाबू राम, हरपाल, रोहताश, श्याम लाल, सुरजीत और कुछ अन्य व्यक्ति सभी निवासी गांव प्यौंत के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


निसिंग थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है। उधर, गांव के सरपंच राजपाल का कहना है कि उन्हें किसी पंचायत के फैसले की जानकारी नहीं है। गांव का माहौल शांतिपूर्ण है। इस मामले में एसपी पंकज नैन का कहना है कि मामला संज्ञान में आते ही सुरक्षा मुहैया करवा दी है और आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। कानून किसी को हाथ में नहीं लेने दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed