{"_id":"57ff2e9b4f1c1b833928e9b7","slug":"boy-got-visa-for-father-funeral-after-sushma-swaraj-tweet-mother-said-thanks-to-foreign-minister","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पिता के अंतिम संस्कार में आ पाएगा बेटा, मां बोली, शुक्रिया सुषमा जी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिता के अंतिम संस्कार में आ पाएगा बेटा, मां बोली, शुक्रिया सुषमा जी
ब्यूरो/अमर उजाला, करनाल(हरियाणा)
Updated Thu, 13 Oct 2016 10:05 PM IST
विज्ञापन
सुषमा स्वराज ने बेटे को मां के संस्कार के लिए दिलवाया वीजा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिका में रह रहा बेटा अब अपने पिता का अंतिम संस्कार कर सकेगा। विदेश मंत्री के ट्वीट के बाद बेटे को वीजा मिला तो मां ने उनका आभार जताया। महिला के ट्वीट पर विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने ट्वीट करके हस्तक्षेप किया।
उसके बाद दशहरा और मुहर्रम की छुट्टी के बाद भी वाशिंगटन स्थित भारतीय दूतावास खोला गया और अभय कौल को वीजा मिल गया। वह शुक्रवार को अपने पिता के अंतिम संस्कार में शामिल होगा।
महिला सरिता टाकरू ने वीजा मिलने और बेटे के अमेरिका से उड़ान भरने के बाद विदेश मंत्री का आभार जताया है।

छुट्टी के चलते दो दिन के लिए बंद था दूतावास
सुषमा स्वराज
- फोटो : ANI
गौरतलब है कि सरिता टाकरू के पति का सोमवार को निधन हो गया था और उसका बेटा अभय अमेरिका में रहता है। दशहरा और मुहर्रम के उपलक्ष्य में अमेरिका स्थित भारतीय दूतावास में दो दिन की छुट्टी के कारण उसे वीजा नहीं मिल पाया था।
ऐसे में मुसीबत में फंसी महिला ने विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के नाम बेटे को वीजा दिलवाने में सहायता के लिए ट्वीट किया था। महिला के ट्वीट पर तत्काल कार्रवाई करते हुए विदेश मंत्री ने अभय कौल को छुट्टी के दिन भी वीजा दिलवाया।