फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   boy dead body found near big brother house at fatehabad of haryana

साधू बन चुके भाई की झोंपड़ी के पास मिला युवक का शव, पत्नी का रो-रो कर बुरा हाल

Sun, 02 Apr 2017 02:01 PM IST
अमित रुखाया/अमर उजाला, फतेहाबाद(हरियाणा)
अमित रुखाया/अमर उजाला, फतेहाबाद(हरियाणा) Updated Sun, 02 Apr 2017 02:01 PM IST
विज्ञापन
boy dead body found near big brother house at fatehabad of haryana
झोंपड़ी के पास मिला युवक का शव
रविवार की सुबह बीच सड़क खून से सना शव पड़ा देखकर लोगों में हड़कंप मच गया। मृतक के चेहरे पर तेजधार हथियारों के निशान हैं। घटना हरियाणा के फतेहाबाद की है। जिले के भट्टू खंड के गांव बनावाली के पास सड़क पर शव पड़ा मिला।
विज्ञापन


मामले की जानकारी मिलते ही भट्टू थाना एसएचओ मुकेश बैनीवाल मौके पर पहुंचे और जांच शुरु कर दी। मृतक की पहचान बनावाली निवासी आत्माराम (40) के रूप में हुई है। हत्या का शक उसी के भाई रोहताश पर जताया जा रहा है। रोहताश पिछले काफी समय से साधु बन चुका था और गांव की सड़क पर बनी एक झोंपड़ी में रहता था।
विज्ञापन


मृतक आत्माराम का शव भी उसी झोंपड़ी के पास ही मिला है। आत्माराम के चेहरे पर तेजधार हथियार से कई वार किए गए हैं। आत्माराम की हत्या के बाद से साधु बन चुका उसका भाई रोहताश फरार है और झोंपड़ी में रखा उसका त्रिशूल भी झोंपड़ी में नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

भाई पर हत्या का शक, पुलिस तलाश में जुटी

boy dead body found near big brother house at fatehabad of haryana
झोंपड़ी के पास मिला युवक का शव
आशंका जताई जा रही है कि इसी त्रिशूल से ही रोहताश ने अपने भाई आत्माराम का मर्डर कर दिया और फरार हो गया। हत्या के पीछे की असल वजह का खुलासा नहीं हो सका है। लेकिन बताया गया है कि मामूली बातों पर दोनों भाइयों के बीच छोटा मोटा विवाद होता रहा है।

लेकिन छोटे मोटे विवाद के चलते एक भाई दूसरे की निर्ममता से हत्या कर दे, ये बात पुलिस के गले से नहीं उतर रही है। फोरेसिंक एक्सपर्ट डा. जोगिंद्र ने भी घटनास्थल के आसपास और मृतक के शव की जांच की है।

उधर भट्टू एसएचओ मुकेश बैनीवाल के अनुसार मामले की जांच जारी है। फिलहाल मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए फतेहाबाद के सरकारी अस्पताल में भेजा गया है। हत्या का शक उसके भाई रोहताश पर जताया जा रहा लेकिन वो फिलहाल फरार है। उसकी भी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed