फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   boy arrested, who brutally beated old husband wife

चंडीगढ़ः बुजुर्ग दंपति को बुरी तरह पिटने वाला युवक गिरफ्तार

Fri, 11 Dec 2015 08:50 PM IST
Updated Fri, 11 Dec 2015 08:50 PM IST
विज्ञापन
boy arrested, who brutally beated old husband wife

बुजुर्ग पति-पत्नी को नशे में धुत्त होकर बुरी तरह पीटने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया और उस पर कई धाराएं लगाईं। चारों तरफ से अपनी किरकिरी होती देख यूटी पुलिस ने राजीव नामक आरोपी युवक को दोबारा गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन


पहले पुलिस ने मारपीट करने का मामला दर्ज किया था। इसमें आरोपी युवक की एसडीएम के पास ही जमानत हो गई थी। पुलिस अब आरोपी युवक को शनिवार को जिला अदालत में पेश करेगी।
विज्ञापन


बुधवार रात को नशे में धुत युवक राजीव ने बुजुर्ग दंपति की बड़ी बेरहमी से पिटाई की थी। उसकी ये सारी हरकत दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वीडियो वायरल होने के बाद अफसरों की नींद ख्रुली और युवक पर चार और धाराएं लगाकर दोबारा गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी पर आईपीसी की धारा 323, 341, 452 और 506 के तहत  मामला दर्ज  किया है।

गिरफ्तार करके लगाई सख्त धाराएं
पुलिस वीरवार शाम तक बुजुर्ग दंपति पर समझौता करने का दबाव बनाती रही। जब पीड़ित नहीं माने तो मामूली मारपीट की धाराएं लगाकर गिरफ्तार किया। जिसकेतहत आरोपी को एसडीएम के पास से ही जमानत मिल गई थी।

शुक्रवार को जब मारपीट का वीडियो वायरल हुआ और चारों तरफ यूटी पुलिस की किरकिरी होने लगी तब जाकर चार और धाराएं लगाकर युवक को दोबारा गिरफ्तार किया।

दिन भर थाने के बाहर रोते रहे पीड़ित

boy arrested, who brutally beated old husband wife

जहां एक तरफ आरोपी युवक को अपने किए का जरा भी पछतावा नहीं था, वहीं बुजुर्ग दंपति सुबह से ही सेक्टर 19 थाने के बाहर पहुंच गए थे और आरोपी युवक द्वारा सबके सामने माफी भर मांग लेने पर उसको माफ कर देने की बात कह रहे थे।

पूरा दिन बुजुर्ग दंपति बुधवार रात की घटना को याद कर रोते रहे। साथ में उसका बेटा भी रो रहा था उसका कहना था कि आरोपी उसका दोस्त था और अगर वह उनकेसाथ ऐसी हरकत करता तो भी ठीक था पर उसके बूढ़े मां बाप की पिटाई की। उसका कहना था कि वीडियो देखकर उसका खून खौल उठता है।

पुलिस ने शिकायत मिलने पर तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस  शनिवार को आरोपी युवक को कोर्ट में पेश करेगी और अदालत से अपील करेगी की उसको जेल भेजा जाए, क्योंकि आरोपी में घटना के बाद भी कोई पछतावा नहीं है। बाद में भी वह बुजुर्ग दंपति को नुकसान पहुंचा सकता है।
- आर पी उपाध्याय, आईजी, चंडीगढ़

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed