{"_id":"dc2ee3d96a7a78ac67849f93f7ae273d","slug":"box-cricket-league-punjab-2016-going-to-start-in-chandigarh-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"IPC, CCL के बाद अब पुरुषों-महिलाओं की बॉक्स क्रिकेट लीग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
IPC, CCL के बाद अब पुरुषों-महिलाओं की बॉक्स क्रिकेट लीग
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Thu, 28 Jan 2016 03:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईपीएल और सीसीएल के बाद बॉक्स क्रिकेट लीग पंजाब शुरू होने जा रही है, जिसकी टीमों में पुरुष और महिलाएं दोनों होंगे। इस क्रिकेट लीग का आयोजन अप्रैल माह में किया जाएगा। इसमें पांच टीमें हिस्सा लेंगी। लीग में टीमों में महिलाएं और पुरुष दोनों शामिल होंगे।
विज्ञापन
यह जानकारी प्रेस कांफ्रेंस के दौरान लीग के मालिक सुमित दत्त ने दी। उन्होंने बताया कि इसमें 70 बडे़ पंजाबी सेलिब्रिटीज, मूवी और म्यूजिक स्टार भाग लेंगे। उन्होंने बताया कि इस लीग के माध्यम से लोगों का मनोरंजन किया जाएगा। हर चौके और छक्के के शॉट पर भागड़ा सहित अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी जाएगी।
विज्ञापन
सह बॉक्स क्रिकेट लीग पंजाब यूनीसेक्स गेम फार्मेंट के साथ मनोरंजन करेगा। इस गेम मे वही शामिल हो सकेंगे जिनको पंजाबी आती होगी। लीग के दौरान सुमित दत्त के डायरेक्ट किए गए गाने बजेंगे। उन्होंने सलमान खान, अक्षय कुमार, करीना कपूर, सोनाक्षी सिन्हा जैसे सितारों के लिए कई गाने निर्देशित किये हैं। टूर्नामेंट के तारीख की घोषणा बाद में की जाएगी।
विज्ञापन
टीमों में पुरुष और महिलाएं साथ-साथ खेलेंगी
इस मौके पर हार्ड कौर ने कहा कि पुरुषों और महिलाओं को एक साथ खेलने का मौका देकर लड़का और लड़की में समानता का मैसेज दिया जाएगा। वहीं मिस पूजा ने कहा कि पहले यूनिसेक्स स्पोर्ट रिएलटी शो के आयोजन से लोगों को मनोरंजन करने का बेहतरीन मौका मिलेगा। इसमें भाग लेने वाली 5 टीमें चंडीगढ़िए यैंकीज, रायल पटियालवी, अंबरसरिए हॉक्स, जलंधरिए पैंथर्स और लुधियानवी टाइगर्स हैं। बीसीएल का पिछला सीजन मुंबई में 150 टीवी और फिल्मी सितारों के साथ आयोजित किया गया था।