फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Both the accused who snatched mobile from woman arrested

Chandigarh News: महिला से मोबाइल झपटने वाले दोनों आरोपी गिरफ्तार

Mon, 04 Aug 2025 01:48 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़ Updated Mon, 04 Aug 2025 01:48 AM IST
विज्ञापन
Both the accused who snatched mobile from woman arrested
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चंडीगढ़। सेक्टर-49 डी स्थित सीएचबी फ्लैस्स के पास ट्यूबवेल के नजदीक एक महिला से मोबाइल झपटने वाले दोनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। सेक्टर 49 थाना पुलिस ने मोहाली के गांव कंडाला निवासी सतीश कुमार (32) और जगतपुरा के अनील कुमार उर्फ लिंडा (25) को अदालत में पेश किया। जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया।


सेक्टर-49 डी निवासी यशोदा देवी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 29 जुलाई को वह शाम को वह घर से सैर करने निकली थी। जब वह ट्यूबवेल के पास पहुंची तो एक्टिवा सवार दो युवक आए और मोबाइल झपटकर भाग गए। पीड़िता एक्टिवा का नंबर नहीं नोट कर सकी। दोनों बिना हेलमेट के थे। एक्टिवा चालक ने सफेद रंग की टोपी पहनी हुई थी। सेक्टर 49 थाना पुलिस ने महिला की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस ने सतीश और अनील को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों से मोबाइल भी बरामद कर लिया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed