फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Both legs broken after being held hostage in crematorium, admitted to hospital

Chandigarh News: श्मशान घाट में बंधक बनाकर दोनों टांगें तोड़ीं, अस्पताल में भर्ती

Thu, 10 Oct 2024 06:13 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 10 Oct 2024 06:13 AM IST
विज्ञापन
Both legs broken after being held hostage in crematorium, admitted to hospital
चंडीगढ़। सेक्टर-25 में बीते मंगलवार की देर रात एक युवक को पांच लोगों ने बंधक बनाकर स्थानीय श्मशान घाट ले गए। वहां, युवक का हाथ-पैर बांध कर आधे घंटे तक बुरी तरह पीटा। बंधक युवक को जमीन पर गिराकर लोहे की राॅड से दोनाें टांग तोड़ दीं। इसके बाद आरोपी युवक घायल को सेक्टर-25 में खेड़ा मंदिर के पास फेंककर फरार हो गए। घायल युवक को देर रात सेक्टर-16 अस्पताल में ले जाया गया, जहां उसका इलाज शुरू हुआ। हालांकि, अभी तक पुलिस ने आरोपी के बयान नहीं दर्ज किए हैं। सेक्टर-25 निवासी युवक ने बताया कि वह मंगलवार रात करीब 9.30 बजे घर से बाजार के लिए गया था। वहां पर सेक्टर-25 के ही चार-पांच युवक उसका रास्ता रोककर जबरन बाइक पर बैठाकर श्मशान घाट ले गए। वहां ले जाकर गमछे से उसके हाथ बांध दिए। युवकों ने उसे डंडे व लोहे की रॉड से यह कहते हुए पीटना शुरू कर दिया कि वह उनकी मुखबिरी करता है। लोहे की राॅड से युवक की दोनों टांग तोड़ी और आधे घंटे तक उसे पीटते रहे। बाद में उसे खेड़ा मंदिर के पास फेंककर चले गए।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed