फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Born of childs on 11-12-13

11-12-13 पर शहर में खिलीं 36 किलकारियां

Thu, 12 Dec 2013 09:52 AM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 12 Dec 2013 09:52 AM IST
विज्ञापन
Born of childs on 11-12-13
सदी की खास तारीख यानी 11-12-13 (11 दिसंबर 2013)। भले ही ऐसा संयोग 100 साल बाद आएगा, लेकिन इस संयोग के लिए ज्यादा ही क्रेजी दिखा।
विज्ञापन


तभी तो इस तारीख पर बच्चे को जन्म देने के लिए कई दंपति ने सर्जरी प्लान करा रखी थी। 11-12-13 पर शहर के अस्पतालों में दर्जनों बच्चों ने आंखें खोलीं, जिससे परिवार की खुशी दोगुनी हो गई। यह तारीख न सिर्फ अंकों के लिहाज से खास थी, बल्कि ज्योतिष भी इसे खास मानते हैं।

बुधवार को जीएमसीएच-32 में 17 बच्चों ने जन्म लिया, जिनमें 11 लड़कियां और छह लड़के हैं। सेक्टर-16 में आठ बच्चों ने जन्म लिया, जिनमें चार लड़के और चार लड़कियां हैं। पीजीआई में 11 बच्चों ने जन्म लिया।
विज्ञापन


पंडितों ने भी कहा, शुभदायक है यह तारीख

सेक्टर-30 के श्री महाकाली मंदिर स्थित भृगु ज्योतिष केंद्र के प्रमुख बीरेंद्र नारायण मिश्र और सुशील कौशल ने बताया कि सुबह 11 बजकर 12 मिनट पर मकर लग्न था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके स्वामी शनि, जो उच्च राशि तुला में बैठे थे। तुला के स्वामी शुक्र लग्न में बैठे होने के कारण इस समय जन्म लेने वाले सभी बच्चे स्वस्थ तो होंगे ही, विद्वान, यशस्वी और पराक्रमी भी होंगे।

शिव शक्ति मंदिर के पुजारी पंडित श्याम सुंदर शास्त्री और सेक्टर-18 के श्री राधाकृष्ण मंदिर के पुजारी पंडित लाल बहादुर दुबे का कहना है कि इस दिन पैदा हुए बच्चे अच्छे स्वभाव के होंगे और साथ ही किस्मत के भी धनी होंगे।


श्रीराम ज्योतिष केंद्र के प्रमुख स्वामी रामबहादुर मिश्रा ने बताया कि रात को 11 बजकर 12 मिनट पर जिन बच्चों का जन्म हुआ, उन्हे अपने जीवन में विद्या और धन की भरपूर प्राप्ति होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed