{"_id":"57e01bd94f1c1ba269a8269c","slug":"border-security-force-keeping-a-sharp-eye-on-pakistan-acticity","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"#Uriattacks: बंकरों की मरम्मत शुरू, किसी बड़े ऑपरेशन की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
#Uriattacks: बंकरों की मरम्मत शुरू, किसी बड़े ऑपरेशन की तैयारी
ब्यूरो/अमर उजाला, फिरोजपुर
Updated Tue, 20 Sep 2016 09:04 AM IST
विज्ञापन
BSF
- फोटो : File Photo
श्रीनगर के उड़ी में सेना कैंप पर हुए आतंकी हमले के बाद से सेना और बीएसएफ ने कमर कस ली है। पंजाब से सटी भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा पर चौकसी बढ़ा दी गई है। बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स (बीएसएफ) ने बंकरों की मरम्मत का कार्य भी शुरू कर दिया है, ताकि इमरजेंसी में जवान बंकरों में बैठकर दुश्मन को मुंहतोड़ जवाब दे सकें। खुफिया एजेंसियों का कहना है कि हुसैनीवाला बॉर्डर अतिसंवेदनशील क्षेत्र है। इस जगह से पाकिस्तान ने भारत पर दो बार युद्ध किया था।
पंजाब से सटी लगभग साढ़े पांच सौ किलोमीटर लंबी भारत-पाकिस्तान की अंतरराष्ट्रीय सीमा पर बीएसएफ जवान दिन में गश्त के दौरान पाकिस्तान की तरफ होने वाली प्रत्येक गतिविधि पर पैनी नजर रखे हुए थे।
विज्ञापन
पंजाब से सटी लगभग साढ़े पांच सौ किलोमीटर लंबी भारत-पाकिस्तान की अंतरराष्ट्रीय सीमा पर बीएसएफ जवान दिन में गश्त के दौरान पाकिस्तान की तरफ होने वाली प्रत्येक गतिविधि पर पैनी नजर रखे हुए थे।
विज्ञापन
Trending Videos
पाकिस्तान की प्रत्येक गतिविधि पर BSF की पैनी नजर
border
- फोटो : फाइल फोटो
बॉर्डर पर पूरी तरह अलर्ट घोषित है। इसके पास जाने वाले प्रत्येक व्यक्ति से गहन पूछताछ की जा रही है। सीमांत गांव के लोगों को भी सतर्क किया गया है कि वे संदिग्ध व्यक्ति को देखते ही बीएसएफ को सूचित करें। बीएसएफ के एक अधिकारी ने नाम न उजागर करने की शर्त पर बताया कि अभी ऐसी कोई सूचना नहीं मिली है कि पाकिस्तान की तरफ से सरहद पर सेना तैनात की गई हो। बावजूद इसके भारत ने सरहद पर पूरी चौकसी बरती हुई है। फेंसिंग पार खेतीबाड़ी करने जा रहे किसानों को भी आगाह किया है कि पाकिस्तान की तरफ से कोई हरकत नजर आए तो बीएसएफ को सूचित करें।