फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Border open, keep hospital ready for second surge of Corona: Badnore

बॉर्डर खुले, बढ़ सकते हैं कोरोना मामले, दूसरे उछाल के लिए अस्पतालों को रखें तैयार: बदनौर

Wed, 10 Jun 2020 12:23 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Wed, 10 Jun 2020 12:23 PM IST
विज्ञापन
Border open, keep hospital ready for second surge of Corona: Badnore
फाइल फोटो
पंजाब के गवर्नर और चंडीगढ़ के प्रशासक वीपी सिंह बदनौर ने मंगलवार को ट्राइसिटी के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में बदनौर ने स्वास्थ्य सचिव अरुण कुमार गुप्ता को कहा कि वह शहर के सभी अस्पतालों व हेल्थ सेंटर्स को तैयार रखें, क्योंकि विभिन्न राज्यों के बॉर्डर खुल गए हैं और दूसरे उछाल में कोरोना के मरीजों की संख्या में फिर से वृद्धि हो सकती है।
विज्ञापन


शहर में कोरोना वायरस के सक्रिय मामलों की संख्या 33 रह गई है। इसे लेकर प्रशासक ने शहर के डॉक्टरों, हेल्थ वर्कर, नगर निगम के कर्मचारी, पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों की पीठ थपथपाई। उन्होंने कहा कि प्रशासन के अधिकारियों को अब अन्य राज्यों से आने वाले लोगों पर नजर रखनी पड़ेगी, ताकि बाहर से आने वाले संक्रमण की पहचान की जाए और उसे फैलने से रोका जा सके।
विज्ञापन


प्रशासक ने पीजीआई के डॉक्टरों व अधिकारियों को सुझाव दिया कि वह कोरोना वायरस के प्रभाव की जांच करें और पता लगाया जाए कि वह अन्य राज्यों से कितना अलग है, ताकि इसकी तुलना की जा सके और आगे के लिए नीतिगत निर्णय लिए जा सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन


कंटेनमेंट एरिया में सीटीयू की बस से हो रही जरूरी चीजों की सप्लाई
नगर निगम के कमिश्नर केके यादव ने बताया कि कंटेनमेंट एरिया में अनिवार्य सेवाओं की सीटीयू बस के जरिए सप्लाई पहुंचाई जा रही है। कर्मचारियों की रोजाना स्क्रीनिंग की जाती है। इसके अलावा शहर के डीसी मनदीप सिंह बराड़ ने बताया कि अब तक शहर में 3,42,992 लोगों ने आरोग्य सेतु एप को डाउनलोड किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed