फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Border districts shows excellent performance in Punjab Board 12th class examination

Punjab Board Result: पाकिस्तान सीमा से सटे जिलों का प्रदर्शन बेहतरीन, मॉडल जिले पिछड़े, आखिरी स्थान पर बरनाला

Wed, 24 May 2023 07:36 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Wed, 24 May 2023 07:36 PM IST
सार

12वीं की परीक्षा में 296709 विद्यार्थी बैठे थे। इनमें 274378 ने सफलता हासिल की है। परीक्षा परिणाम 92.47 फीसदी रहा है। यह गत वर्ष से 3.52 फीसदी कम रहा है। बेटियों का परिणाम लड़कों की अपेक्षा पांच फीसदी अधिक रहा है।

विज्ञापन
Border districts shows excellent performance in Punjab Board 12th class examination
Punjab Board Result: - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड( पीएसईबी) की 12वीं कक्षा की परीक्षा में पंजाब के सीमावर्ती जिलों का प्रदर्शन बेहतरीन रहा है। जबकि मॉडल जिले इस मामले में पिछड़ गए हैं। पास प्रतिशत में गुरदासपुर, पठानकोट व अमृतसर टॉप पर रहे हैं। तीनों जिलों में क्रमश: 96.91, 96.71 और 96.46 फीसदी विद्यार्थियों ने सफलता हासिल की। जबकि बरनाला पास प्रतिशत के मामले में आखिरी स्थान पर रहा है। 

विज्ञापन


वहां का परिणाम 80.47 फीसदी रहा है। 15 जिलों का रिजल्ट 91 से 96 फीसदी के बीच रहा है। सात जिलों का प्रदर्शन 87.53 से 99.99 फीसदी रहा है। खास बात यह देखने को मिली की मोहाली, पटियाला, जालंधर और लुधियाना जैसे जिलों का प्रदर्शन उस हिसाब से ठीक नहीं रहा है।
विज्ञापन


डिजीलॉकर पर उपलब्ध होंगे सर्टिफिकेट
12वीं की परीक्षा में 296709 विद्यार्थी बैठे थे। इनमें 274378 ने सफलता हासिल की है। परीक्षा परिणाम 92.47 फीसदी रहा है। यह गत वर्ष से 3.52 फीसदी कम रहा है। बेटियों का परिणाम लड़कों की अपेक्षा पांच फीसदी अधिक रहा है। 90.25 फीसदी लड़के और 95.14 फीसदी बेटियों ने इस बार बाजी मारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बोर्ड के मुताबिक एक हफ्ते के बाद विद्यार्थियों के डिजिटल सर्टिफिकेट डिजीलॉकर पर उपलब्ध रहेंगे। जिन विद्यार्थियों ने अपने परीक्षा फार्म में सर्टिफिकेट की हॉर्ड कॉपी के लिए ऑप्शन भरा है, वे विद्यार्थी तीन हफ्ते के अंदर अपने जिलों के क्षेत्रीय दफ्तरों से इसे हासिल कर पाएंगे। कंपार्टटेंट, अतिरिक्त विषय व कारगुजारी सुधार के अधीन परीक्षा देने वाले विद्यार्थियों के सर्टिफिकेट भी डिजीलॉकर में मुहैया करवाए जाएंगे। हॉर्ड कॉपी डाक के माध्यम से भेजी जाएगी। 

            जिलेवार परिणाम
जिला हाजिर पास प्रतिशत
गुरदासपुर 22439   21746   96.21
पठानकोट 6987 6757   96.71
अमृतसर 27283 26317 96.46
होशियारपुर 17837 17012  95.37
कपूरथला 7945 7560 95.15
एसबीएस नगर  6284 5948 94.65
फरीदकोट 6532 6162 94.34
जालंधर 20942 19680 93.97
रूपनगर 7337 6861 93.51
फतेहगढ़ साहिब 6285 5820 92.60
तरनतारन 13426  12415 92.47
बठिंडा   14528 13413 92.23
फिरोजपुर 10218  9374 91.74
मानसा 9210 8419 91.41
मालेर कोटला 4575 4177   91.30
पटियाला 20224 18402 90.99
लुधियाना 32251 32037 90.88
संगरूर 12459 11222 90.07
मोगा 10481 9337   89.09
मोहाली 7794 6944 89.09
फाजिल्का 12832 11366 88.58
श्री मुक्तसर साहिब 9384 8214   84.53
बरनाला 6456 5195 80.47
                                  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed