फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Booth scam: Allotment of six booths Parry

बूथ घोटाला: सेक्टर-41 के 6 बूथों का अलॉटमेंट रद

Thu, 24 Jul 2014 05:14 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 24 Jul 2014 05:14 PM IST
विज्ञापन
Booth scam: Allotment of six booths Parry

बहुचर्चित बूथ घोटाले में कार्रवाई करते हुए संपदा विभाग ने सेक्टर-41 स्थित कृष्णा मार्केट के छह बूथों की अलॉटमेंट रद कर दी है। जिन बूथों की अलॉटमेंट रद की गई है, उनमें बूथ नंबर 19, 20, 27, 80, 109 और 228 शामिल हैं।

विज्ञापन


मई में सर्वे के बाद विभाग ने 8 बूथ सील किए थे, इनमें से दो बूथ मालिकों ने अपनी ऑनरशिप साबित कर दी और उनकी सील खोल दी गई।

डीसी मोहम्मद शाइन ने बुधवार को आदेश जारी कर छह बूथों की अलॉटमेंट रद कर दी। आदेश में कहा गया कि ये बूथ 99 साल की लीज पर अलॉट किए गए थे, जिन्हें इनके लाभपात्रों ने नियम के खिलाफ जाकर बेच दिया। नियम का उल्लंघन करने वाले बूथ मालिकों के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज करवाई जा सकती है। संपदा विभाग बूथ की प्रीमियम की दस फीसदी राशि भी जब्त कर लेगा।

विज्ञापन

दो साल पहले जांच हुई थी पूरी

Booth scam: Allotment of six booths Parry

चंडीगढ़ के  पूर्व एडीसी पीएस शेरगिल की प्राथमिक जांच के बाद चंडीगढ़ के तत्कालीन उपायुक्त बृजेंद्र सिंह की अध्यक्षता में गठित तीन सदस्यीय कमेटी ने लगभग दो साल पहले अपनी जांच पूरी की थी।

इस समिति ने अपनी जांच में यह पाया था कि ट्राइसिटी में कमर्शियल प्रापर्टी होने के बावजूद जहां कुछ लोगों को सेक्टर-41 की कृष्णा मार्केट में बूथ अलाट किए गए थे, वहीं जांच में यह भी आया था कि कुछ अलॉटियों ने अपने बूथ बेच दिए थे या इन्हें सब लेट कर दिया था। ये बूथ 2002 से 2007 के बीच अलाट किए गए थे।

सर्वे में यह सामने आया

Booth scam: Allotment of six booths Parry

बूथ नंबर------अलाटी-------मौजूदा व्यक्ति
20------------हीरा लाल----अमन
80------------सतपाल-------संगीता पटेल
228-----------वेद प्रकाश------सोनू
109-----------विजय कुमार----बलविंदर सिंह
27-------------शिवनाथ--------मोहम्मद गुलाब
19-------------हरीश कुमार-----पूजा रानी
(6 मई और 27 मई के सर्वे में बूथ चलाते इन्हें पाया गया)

विज्ञापन

59 बूथ आए थे शक के दायरे में

Booth scam: Allotment of six booths Parry

ऑनरशिप की जांच के लिए किए गए सर्वे में 59 बूथ शक के दायरे में आए थे। इसके बाद इनके मालिकों को नोटिस देकर अपनी ऑनरशिप साबित करने को कहा गया।

इनमें से छह बूथों के मालिक एक भी ऐसा बिल नहीं दिखा पाये जो उनके नाम पर काटा गया हो। सर्वे के दौरान मार्केट के कुल 289 में से 19 बूथों पर ताला लगा मिला था।

अलॉटमेंट की शर्तों के हिसाब से अलॉटी न तो इसे बेच सकते थे और न ही इसे आगे किसी को किराए पर दे सकते थे। सर्वे के दौरान इस बूथ मार्केट में 289 में से 19 बूथों पर ताला मिला था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed