{"_id":"67bb8ab33ab996b0ad05a4a2","slug":"boom-box-club-raided-a-dozen-hookahs-recovered-chandigarh-news-c-16-pkl1043-641698-2025-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: बूम बॉक्स क्लब में छापा, एक दर्जन हुक्के बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: बूम बॉक्स क्लब में छापा, एक दर्जन हुक्के बरामद
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर-9 के बूम बॉक्स क्लब पर फिर छापा पड़ा है। पुलिस ने शनिवार को छापेमारी कर एक दर्जन हुक्के बरामद किए। सेक्टर-3 थाना पुलिस ने मामले में क्लब संचालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस मामले में अभी किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
सेक्टर-3 थाना प्रभारी नरेंद्र पटियाल को गुप्त सूचना मिली थी कि बूम बॉक्स क्लब में गुप्त तरीके से ग्राहकों को हुक्के परोसे जा रहे हैं। सूचना के आधार पर पटियाल के नेतृत्व में एसआई यशपाल कुंडू ने टीम के साथ क्लब में छापेमारी की। पुलिस की छापेमारी देखकर क्लब में भगदड़ मच गई। पुलिस ने क्लब में एक दर्जन से अधिक हुक्के बरामद किए। पुलिस ने हुक्कों को कब्जे में ले लिया है। शनिवार के चलते क्लब में काफी भीड़ थी। इससे पहले भी बूम बॉक्स क्लब के खिलाफ पुलिस कई बार कार्रवाई चुकी है, बावजूद इसके अवैध हुक्के परोसने का कारोबार बंद नहीं हो रहा है।