फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Books will be in the hands of begging children, women will gain self-respect through employment.

Chandigarh News: भीख मांगने वाले बच्चों के हाथों में होगी किताब, महिलाएं रोजगार से पाएंगी आत्मसम्मान

Sat, 17 Feb 2024 04:07 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 17 Feb 2024 04:07 AM IST
विज्ञापन
Books will be in the hands of begging children, women will gain self-respect through employment.
चंडीगढ़। चंडीगढ़ विकास समिति ने सिटी ब्यूटीफुल को बैगर फ्री बनाने का बीड़ा उठाया है। समिति शहर के विभिन्न चौराहों और लाइट प्वाइंट्स पर भीख मांगने वाले बच्चों को स्कूल पढ़ाने का काम करेगी। इसके अतिरिक्त भीख मांगने वाली महिलाओं को रोजगार दिया जाएगा। उन्हें अपने पैरों पर खड़ा होने के लिए सिलाई-कढ़ाई से लेकर घरों में काम का अवसर प्रदान किया जाएगा। यह जानकारी चंडीगढ़ विकास समिति की अध्यक्ष डॉ. संदीप संधू ने शुक्रवार को दी। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा विभिन्न शहरों में भिक्षावृत्ति खत्म करने का प्रयास शुरू किया गया है। डॉ. संदीप संधू ने कहा कि चंडीगढ़ की छवि देश तथा विदेश में एक सुंदर शहर के रूप में है। मौजूदा समय में शहर के चौराहों, मार्केट तथा पर्यटन स्थलों पर भिखारी बड़ी संख्या में मौजूद रहते हैं। इससे शहर की छवि पर भी नुकसान पहुंचता है। उन्होंने कहा कि चंडीगढ़ विकास समिति भीख मांगने वाले छोटे-छोटे बच्चों को शिक्षा प्रदान करने का काम करेगी। भीख मांगने वाले बच्चों के अभिभावकों को भी रोजगार मुहैया कराया जाएगा ताकि वह भिक्षावृत्ति से दूर रहें। इसके लिए शहर की विभिन्न सामाजिक संस्थाओं को भी साथ जोड़ा जाएगा।
विज्ञापन

समिति द्वारा इसके लिए शीघ्र ही एक सर्वेक्षण किया जाएगा, जिसमें टीम शहर के विभिन्न इलाकों का दौरा करेगी। समिति यह जानने का प्रयास करेगी कि शहर मेें भिक्षावृत्ति का मुख्य कारण क्या है। केंद्र सरकार ने हाल ही में ऐसे शहरों की सूची जारी की है, जिन्हें भिखारी मुक्त घोषित किया गया है। पंचकूला को इस सूची में शामिल किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed