{"_id":"571e52c14f1c1bed50a91684","slug":"book-shops-at-school-recognition-of-these-schools-will-be-canceled","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवेक, चितकारा और सेंट जोसेफ की मान्यता रद्द करने की सिफारिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विवेक, चितकारा और सेंट जोसेफ की मान्यता रद्द करने की सिफारिश
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Tue, 26 Apr 2016 04:32 PM IST
विज्ञापन
स्कूल बैग
- फोटो : demo pics
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूटी प्रशासन के शिक्षा विभाग की जांच कमेटी ने स्कूल कैंपस में बुकशॉप खोलकर महंगे दामों पर किताबें बेचने के मामले में अपनी रिपोर्ट डायरेक्टर स्कूल एजुकेशन रूबिंदर जीत सिंह बराड़ को भेज दी है। कमेटी ने गलत तरीके से किताबें बेचने के मामले में गलत जानकारी देने को आधार बनाते हुए डायरेक्टर से शहर के 6 प्रतिष्ठित स्कूलों की सीबीएसई से मान्यता रद्द करने की सिफारिश की है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार शहर के सेक्टर-38 स्थित विवेक हाई स्कूल और सेक्टर-26 स्थित चितकारा इंटरनेशनल स्कूल की सीबीएसई से मान्यता रद्द करने की सिफारिश की गई है। इस मामले में डायरेक्टर स्कूल एजुकेशन के आदेशों पर गठित कमेटी ने अपने कमेंट तैयार कर भेज दिए हैं।
विज्ञापन
सूत्रों के अनुसार चिट्ठी में शामिल अन्य प्राइवेट स्कूलों की लिस्ट में सेंट जोसेफ स्कूल-44, स्टेपिंग स्टोन-37, स्टेपिंग स्टोन-38, गुरु हरकिशन मॉडल स्कूल-38 डी को कमेटी ने गलत तरीके से किताबें बेचने के मामले में दी गई जानकारी को गलत बताया है।
विज्ञापन
15 अप्रैल को डायरेक्टर स्कूल एजुकेशन द्वारा जारी नोटिस में किड्स आर किड्स स्कूल का नाम भी शामिल था, लेकिन स्कूल मिडल तक होने के कारण उसके खिलाफ सीबीएसई में शिकायत नहीं हो सकती। शिक्षा विभाग अपने स्तर पर ही स्कूल के खिलाफ एक्शन ले सकता है।