{"_id":"f2f5283b9fbe7f52cfe2d27fde90149b","slug":"book-fair-stall-booking-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुक फेयर में स्टॉल के लिए 12 तक बुकिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुक फेयर में स्टॉल के लिए 12 तक बुकिंग
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Mon, 08 Dec 2014 02:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अच्छी पुस्तकों के शौकीनों को जल्द ही एक अच्छा मौका मिलने वाला है। अमर उजाला और सिटको के सहयोग से 19 दिसंबर से पुस्तक मेला लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
मेले में सिर्फ पुस्तकें ही नहीं आप कई नाम लेखकों के विचार भी जान सकेंगे। इस दौरान ऐसे कई कार्यक्रम होंगे, जिनमें लेखक सिर्फ अपनी पुस्तकों ही नहीं अनुभव से भी रू-ब-रू कराएंगे।
विज्ञापन
इसके लिए स्टॉल की बुकिंग 12 दिसंबर तक होगी। मेले में पुस्तकों के साथ बैंक, शैक्षणिक संस्थान, पर्यटन एजेंसियां भी अपने स्टाल लगाएंगी। इसके साथ ही इसमें बच्चों के लिए पेंटिंग, भाषण और स्लोगन राइटिंग प्रतियोगिता भी होगी।
विज्ञापन
विजेताओं को मिलेंगे आकर्षक गिफ्ट
इस फेयर में लकी ड्रॉ भी होगा और विजेताओं को आकर्षक गिफ्ट भी दिए जाएंगे। चंडीगढ़ इंडस्ट्रियल एंड टूरिज्म डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन (सिटको) प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कृत करेगा। इस बुक फेयर और क्रिसमस कॉर्निवाल में स्टॉल बुकिंग और इससे जुड़ने के लिए 09803079803 या फिर 08392953555 पर संपर्क किया जा सकता हैं। बुक फेयर शामिल होने के लिए प्रकाशक और पुस्तक वितरक nagesh.amarujala@gmail.com पर भी रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं।