फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Book Fair in PU, specific things

पीयू में बुक फेयर आज से, जानिए खास बातें

Mon, 25 Aug 2014 12:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 25 Aug 2014 12:35 AM IST
विज्ञापन
Book Fair in PU, specific things

किताबों के शौकिनों को पांच दिन तक एक ही छत के नीचे देश-दुनिया के 40 प्रकाशकों की हजारों किताबें देखने और पढ़ने का मौका आज से मिलेगा। सोमवार से पंजाब यूनिवर्सिटी में पहला पीयू बुक फेयर-2014 शुरू होने जा रहा है।

विज्ञापन


पीयू एसी जोशी लाइब्रेरी इसका आयोजन कर रही है। इस बुक फेयर में ट्राइसिटी के स्कूल, कॉलेज और यूनिवर्सिटी के हजारों स्टूडेंट, उनके पेरेंट्स और शिक्षक हिस्सा लेंगे। बुक फेयर का उद्घाटन सोमवार को पीयू डीयूआई प्रो. एके भंडारी सुबह 11 बजे करेंगे।
विज्ञापन


बुक फेयर के लिए रविवार देर शाम तक लाइब्रेरी के सामने स्थित मैदान में तैयारियों की जा रही थीं। बरसात के मौसम को देखते हुए इसके लिए पंडाल को वॉटर प्रूफ बनवाया गया है। पीयू के चीफ लाइब्रेरियन और बुक फेयर के चीफ कोऑर्डिनेटर डॉ. राजकुमार ने बताया कि बुक फेयर में 45 के करीब स्टॉल अलॉट किए जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बुक फेयर में अंग्रेजी, हिंदी, पंजाबी साहित्य के अलावा अन्य क्षेत्र से जुड़ी किताबें उपलब्ध होंगी। बुक फेयर सुबह 10 से शाम सात बजे तक लगेगा। सोमवार को पीजीआई के डा.जेएस ठाकुर,एचआर चोपड़ा,आरपी कुमार विभिन्न थीम पर लेक्चर देंगे। शाम को जीसीजी-42 की छात्राएं कल्चरल कार्यक्रम भी प्रस्तुत करेंगी।

तीन लाख का है साइंस इनसाक्लोपीडिया सेट

Book Fair in PU, specific things

पीयू बुक फेयर में 40 हजार से लेकर तीन लाख तक किताबों के सेट हैं। दिल्ली की आहूजा बुक कंपनी के सेल्स एग्जीक्यूटिव शत्रुघ्न सिंह ने बताया कि उनके पास मेडिकल साइंस के सात वोल्यूम की कीमत करीब तीन लाख रुपये है।

जेनेटिक संबंधी इनसाक्लोपीडिया की कीमत दो लाख रुपये और हेल्थ संबंधी किताबों का सेट 45 हजार रुपये है। ब्रिटिश लाइब्रेरी के मैनेजर विपिन कुमार ने बताया कि बुक फेयर में स्पेशल मेंबरशिप डिस्काउंट दिया जाएगा। हर रोज क्विज प्रतियोगिता के साथ रीडर को खास गिफ्ट भी दिए जाएंगे।

साहित्य अकादमी के पूर्व डायरेक्टर देश निरमोही ने बताया कि बुक फेयर में हिंदी साहित्य से जुड़ी किताबों के लिए आधार प्रकाशन भी स्टॉल लगाएगा।

20 फीसदी डिस्काउंट और शानदार गिफ्ट

Book Fair in PU, specific things

युवाओं को बुक फेयर में आकर्षित करने के लिए स्पेशल ऑफर दिया जाएगा। डिप्टी लाइब्रेरियन डॉ. रश्मि ने बताया कि प्रकाशक किताबों पर 15 से 20 फीसदी डिस्काउंट देंगे।

पटियाला से सोहन लाल मदन लाल प्रकाशन के अशोक मदान ने कहा कि सभी किताबों पर 20 फीसदी तक डिस्काउंट मिलेगा। उन्होंने बताया कि पांच दिनों में पीयू लाइब्रेरी में रेगुलर स्टडी करने वाले 10 चुनिंदा स्टूडेंट को 500-500 रुपये के गिफ्ट कूपन दिए जाएंगे।

पीयू बुक फेयर में हर रोज करीब 5 हजार लोगों के शिरकत करने की संभावना है। ट्राइसिटी के सभी स्कूल, कॉलेज और यूनिवर्सिटी में बुक फेयर के लिए निमंत्रण भेजा गया है। बुक फेयर में क्विज प्रतियोगिता के अलावा स्कूली विद्यार्थियों को एसी जोशी लाइब्रेरी की विजिट कराई जाएगी। रक्तदान के इच्छुक युवा सुबह 10 से दोपहर तीन बजे तक बुक फेयर में रक्तदान कर सकेंगे।
 
एसी जोशी लाइब्रेरी पीयू के डॉ. राजकुमार, चीफ लाइब्रेरियन ने बताया ‌कि युवाओं में रीडिंग हैबिट बढ़ाने और उन्हें एक ही छत के नीचे किताबों के ढेरों विकल्प देने के लिए बुक फेयर आयोजित किया जा रहा है। बुक फेयर को अधिक उपयोगी बनाने के लिए एक्सपर्ट टॉक, क्विज प्रतियोगिता और गिफ्ट कूपन भी दिए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed