फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Bonsai World made in Botanical Garden, people will be able to see 74 species of plants

Chandigarh News: बॉटनिकल गार्डन में बना बोनसाई वर्ल्ड, लोग देख सकेंगे 74 प्रजातियों के पौधे

Mon, 22 May 2023 02:09 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 22 May 2023 02:09 AM IST
विज्ञापन
Bonsai World made in Botanical Garden, people will be able to see 74 species of plants
चंडीगढ़। यूटी प्रशासन के वन विभाग ने सारंगपुर स्थित बॉटनिकल गार्डन में बोनसाई वर्ल्ड की स्थापना की है। यहां 35 साल पुराने करीब 74 प्रजातियों के बोनसाई पौधों को लोग देख सकेंगे। विश्व जैव विविधता दिवस की पूर्व संध्या पर रविवार को यूटी प्रशासक के सलाहकार धर्मपाल ने इसका उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि ये पर्यटकों को आकर्षित करने का काम करेगा। बोनसाई पौधों के सुंदर कला रूपों में से एक है जो आमतौर पर जापान के साथ जुड़ा हुआ है, लेकिन इसकी उत्पत्ति चीन में हुई है। यह कई तकनीकों का उपयोग करके बनाया गया एक बड़े पेड़ का छोटा आकार होता है। इस तकनीक में हैवी क्राउन प्रूनिंग, रूट प्रूनिंग आदि शामिल हैं। बोन्साई पेड़ को निरंतर प्रयास और रखरखाव की आवश्यकता होती है। उद्घाटन के मौके पर धर्मपाल ने पूरे बोनसाई गार्डन का दौरा किया और वन विभाग द्वारा किए गए प्रयासों की सराहना की। सलाहकार ने मौजूद लोगों को मिशन लाइफ (लाइफस्टाइल फॉर एनवायरनमेंट) की शपथ दिलाई। वन विभाग के सचिव नितिन यादव ने कहा कि बोनसाई गार्डन न सिर्फ यहां आने वालों को आकर्षित करेगा, बल्कि यहां आने वालों में प्रकृति के प्रति जुड़ाव भी विकसित करेगा। मुख्य वन संरक्षक देबेन्द्र दलाई ने बताया कि वन विभाग ने सारंगपुर गांव में 176 एकड़ क्षेत्रफल में क्षेत्र की वनस्पतियों के साथ-साथ अन्य वनस्पतियों के संरक्षण के उद्देश्य से बॉटनिकल गार्डन की स्थापना की है। यह एक ऐसा स्थान है, जहां अनुसंधान और शिक्षा और जागरूकता के उद्देश्यों के लिए पौधों को उगाया और प्रदर्शित किया जाता है। अब इसमें बोनसाई वर्ल्ड भी जुड़ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed