फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Bomb threat issued in Gurdaspur ahead of January 26th; schools and colleges closed.

Chandigarh News: गुरदासपुर में 26 जनवरी से पहले बम धमाके की धमकी, स्कूल-कॉलेज में छुट्टी

Fri, 23 Jan 2026 07:19 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 23 Jan 2026 07:19 PM IST
विज्ञापन
Bomb threat issued in Gurdaspur ahead of January 26th; schools and colleges closed.
-पुलिस की अपील- अफवाहों से बचें
विज्ञापन

---
गुरदासपुर। गणतंत्र दिवस से पहले गुरदासपुर में डिजिटल डर फैलाने की एक कोशिश नाकाम हो गई। शुक्रवार को जिले के छह प्रमुख स्कूलों और कॉलेजों को बम से उड़ाने की धमकी मिली जिसके बाद पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। हालांकि पुलिस की तत्परता से स्थिति जल्दी सामान्य हो गई।
सूचना मिलने पर संबंधित स्कूल और कॉलेज प्रबंधनों ने सुरक्षा के मद्देनजर छात्रों को छुट्टी दे दी और उन्हें सुरक्षित घर भेजा। एसएसपी आदित्य की अगुवाई में पुलिस ने बम निरोधक दस्तों, डॉग स्क्वायड और मेटल डिटेक्टर की मदद से सभी संस्थानों की गहन तलाशी ली। घंटों की जांच के बाद किसी भी संदिग्ध वस्तु का पता नहीं चला। एसएसपी ने इसे एक झूठी धमकी करार देते हुए जनता से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की।
विज्ञापन

गौरतलब है कि कुछ दिन पहले डीसी कार्यालय को भी बम की धमकी मिली थी लेकिन जांच में कुछ नहीं मिला था। एसएसपी आदित्य ने कहा कि पुलिस पूरी तरह से अलर्ट है और साइबर सेल की मदद से दोषियों की पहचान की जा रही है। डीआईजी संदीप गोयल ने भी पुष्टि की कि यह धमकी एक ही पैटर्न पर आधारित थी और जांच जारी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed