{"_id":"64e4da44e39ba34a100afb63","slug":"bomb-shell-found-in-panchkula-of-haryana-2023-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: पंचकूला में बम शेल मिलने से हड़कंप, मौके पर पुलिस तैनात, सेना को बुलाया गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: पंचकूला में बम शेल मिलने से हड़कंप, मौके पर पुलिस तैनात, सेना को बुलाया गया
Tue, 22 Aug 2023 09:36 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला (हरियाणा)
Published by: ajay kumar
Updated Tue, 22 Aug 2023 09:36 PM IST
सार
एसएचओ सुशील कुमार ने बताया कि आर्मी को बम शेल की सूचना दी गई है। आर्मी सुबह पहुंचेगी। मौके पर पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया है। वह पूरी रात मौके पर तैनात रहेंगे ताकि कोई बम शेल के साथ छेड़छाड़ न करे। पुलिस जांच कर रही है कि मिट्टी किस ट्रक से और कहां से लाई गई थी।
विज्ञापन
मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारी और डॉग स्क्वायड टीम।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंचकूला के एमडीसी सेक्टर-6 में सड़क बनाते समय मिट्टी में एक बम शेल मिलने से हड़कंप मच गया। लोगों ने तुरंत इसकी जानकारी पुलिस को दी। सूचना पाते ही एमडीसी थाना एसएचओ सुशील कुमार मौके पर पहुंचे। उसके तुरंत बाद एंटी बम स्क्वायड और सेना को सूचना दी गई। सेना बुधवार सुबह मौके पर पहुंचकर बम शेल को कब्जे में लेगी। इसके बाद डिफ्यूज किया जाएगा।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार गांव भैंसा टिब्बा के सामने एमडीसी सेक्टर-6 में सड़क बनाने का कार्य चल रहा है। इसके लिए दूसरी जगह से मिट्टी लाई जा रही है। मंगलवार शाम करीब छह बजे जेसीबी से मिट्टी को बराबर किया जा रहा था। उसी दौरान एक पुराना एक बम शेल मिट्टी में मिला। इसके तुरंत बाद पुलिस को सूचना दी गई।
विज्ञापन
एमडीसी थाना एसएचओ सुशील कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल की जांच की। बम शेल को मिट्टी की बोरियों से कवर किया गया। मौके से एंटी बम स्क्वायड को सूचना दी गई। कुछ देर बाद टीम मौके पर पहुंची। टीम के साथ डॉग स्क्वायड भी था। एसएचओ सुशील कुमार ने बताया कि आर्मी को बम शेल की सूचना दी गई है। आर्मी सुबह पहुंचेगी। मौके पर पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया है। वह पूरी रात मौके पर तैनात रहेंगे ताकि कोई बम शेल के साथ छेड़छाड़ न करे। पुलिस जांच कर रही है कि मिट्टी किस ट्रक से और कहां से लाई गई थी।
विज्ञापन