{"_id":"583d20694f1c1b051cde5cfd","slug":"bomb-rumors-in-train-all-passengers-get-off-from-tain","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू से पटना जा रही ट्रेन में बम की अफवाह, सभी यात्री उतारे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू से पटना जा रही ट्रेन में बम की अफवाह, सभी यात्री उतारे
टीम डिजिटल/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Tue, 29 Nov 2016 01:41 PM IST
विज्ञापन
ट्रेन में बम की अफवाह
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर में हुए रेल हादसे का दर्द अभी कम नहीं हुआ था कि आज पटना जा रही एक और ट्रेन में बम की अफवाह फैल गई। ये अफवाह पंजाब के जालंधर स्टेशन पर फैली।
विज्ञापन
दरअसल जम्मू से पटना जाने वाली ट्रेन अर्चना एक्सप्रेस में यह अफवाह फैली कि ट्रेन में तीन बम हैं। इस सूचना के बाद रेल अधिकारी सतर्क हो गए और ट्रेन को जांलधर कैंट स्टेशन पर रोका गया।
विज्ञापन
यहां अधिकारियों ने ट्रेन से यात्रियों को नीचे उतारा और बम निरोधक दस्ते ने ट्रेन की सभी बोगियों की जांच शुरू की। स्टेशन पर सुरक्षा अधिकारियों ने यात्रियों को बाहर जाने का अनुरोध किया।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक एक फोन फिरोजपुर रेल मंडल को आया और ट्रेन में बम होने की बात कही गई। जिसे गंभीरता से लेते हुए अधिकारियों ने ट्रेन की जांच की। ताजा समाचार मिलने तक जालंधर में ट्रेन की जांच की जा रही थी।