{"_id":"ba79f70548de01a343cf3c25ead0f08d","slug":"bomb-killing-warning-to-uttrakhand-cm-accused-arrested-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड के CM रावत को धमकी देने वाला काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड के CM रावत को धमकी देने वाला काबू
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
Updated Fri, 19 Feb 2016 01:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घर जलने और पत्नी के छोड़ जाने से परेशान होकर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला गिरफ्तार। आरोपी को थाना फोकल प्वाइंट की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल के थाना श्रीनगर में फोन कर कहा था कि वह उनके मुख्यमंत्री को बम से उड़ा देगा।
विज्ञापन
धमकी मिलने के बाद उत्तराखंड के पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। जब उत्तराखंड पुलिस ने जांच की तो पता चला कि फोन लुधियाना के फोकल प्वाइंट इलाके का था। पुलिस ने तुरंत लुधियाना पुलिस के उच्चाधिकारियों से संपर्क कर सारी जानकारी दी। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को काबू कर लिया।
विज्ञापन
आरोपी की पहचान पौड़ी गढ़वाल के आताखोली निवासी केश्वानंद के रुप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को उत्तराखंड पुलिस के हवाले कर दिया है। एडीसीपी 2 शैलेंद्र कुमार ने कहा कि आरोपी केश्वानंद फोकल प्वाइंट इलाके में रहता है और हीरो मैजिस्टिक ऑटो लिमिटेड में काम करता है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि कुछ महीने पहले पौड़ी स्थित आताखोली गांव में बने केश्वानंद के घर को कुछ लोगों ने आग लगा दी थी। उसके बाद उसकी पत्नी भी झगड़ा कर उसे छोड़ कर चली गई। इसके बाद से वह परेशान रहने लगा। वह गांव की पंचायत के पास अपना आईडी दोबारा बनवाने के लिए गया तो किसी ने उसकी नहीं सुनी। जब वह थाने में अपना पहचान पत्र बनवाने के लिए गया तो पुलिस ने भी उसकी कोई बात नहीं सुनी।
परेशानी के चलते उसने कुछ दिन पहले थाना श्रीनगर में फोन कर कहा कि वह उनके मुख्यमंत्री हरीश रावत को बम से उड़ा देगा, मार देगा। मुख्यमंत्री को उड़ाने की सूचना मिलने के बाद थाना श्रीनगर की पुलिस ने अपने उच्चाधिकारियों को इसकी जानकारी दी। उन्होंने तुरंत पता लगाया कि फोन कहां से आया है।
जांच के दौरान पता चला कि वह लुधियाना के फोकल प्वाइंट इलाके से आया है। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। एडीसीपी दो ने कहा कि मामला उत्तराखंड का था, इसलिए पुलिस ने आरोपी को उत्तराखंड पुलिस के हवाले कर दिया है।