{"_id":"8958b49d518dfe4d83b58783d9ee6739","slug":"bomb-imformation-at-rajdhani-express-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजधानी एक्सप्रेस में बम की सूचना से हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजधानी एक्सप्रेस में बम की सूचना से हड़कंप
ब्यूरो/अमर उजाला, पठानकोट
Updated Mon, 08 Dec 2014 01:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू से दिल्ली जाने वाली राजधानी एक्सप्रेस में रविवार को बम की सूचना के बाद हड़कंप मच गया। पठानकोट कैंट रेलवे स्टेशन पर ट्रेन को रोककर तलाशी अभियान शुरू किया गया।
विज्ञापन
देर रात तीन डीएसपी के नेतृत्व में पंजाब पुलिस, जीआरपी व आरपीएफ के दो सौ से ज्यादा जवान लगाए गए और स्टेशन परिसर को छावनी में तबदील कर दिया गया। पूरी ट्रेन को खंगाला गया। वहीं यात्रियों में भी हड़कंप की स्थिति बनी रही। रात 11 बजे तक ट्रेन में तलाशी अभियान जारी था।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार जम्मू से चलकर जैसे ही राजधानी एक्सप्रेस लगभग साढ़े 9 बजे पठानकोट कैंट स्टेशन पहुंची तो पहले से ही ट्रेन के इंतजार में पंजाब पुलिस, जीआरपी, आरपीएफ के जवानों ने ट्रेन की सभी बोगियों में बम निरोधक दस्ते के साथ तलाशी लेनी शुरू कर दी। बोगी में बैठी सवारियों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
विज्ञापन
डीएसपी (सिटी) मनोज कुमार ने कहा कि जम्मू से सूचना मिलने पर ट्रेन को पठानकोट कैंट स्टेशन पर रोककर तलाशी शुरू की गई है। पूरी ट्रेन की तलाशी की जा रही है। अभी तक कोई संदिग्ध चीज नहीं मिल सकी है।